एरच(झाँसी) राफेल सौदा अम्बानी को फायदा पहुचाने के लिए किया गया है यह बात आज नगर में ब्लाक प्रमुख श्रीमती शकुन्तला यादव के आवास पर कार्यकर्तायों को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने कही उन्होंने कहा कि 2014 में देशवासियो से चुनाव के दोरान बड़े -बड़े वादे किये थे !और कहा गया था कि प्रत्येक भारतीय के खाते में 15 लाख रूपए आयेंगे ,उन्होंने बताया कि विदेशों से काला धन वापिस लाया जायेगा ! लेकिन इसके विपरीत विजय माल्या ,नीरम मोदी जैसे लोग भारतीय धन लेकर विदेशों में भाग गये उन्होंने प्रदेश कि योगी सरकार पर हमला बोलकर कहा कि जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो गरीब कन्यायों को कन्या विद्याधन ,लेपटॉप और बेरोजगारी भत्ता जैसी योजनायें चल रही थी ! लेकिन जैसे ही प्रदेश में सत्ता का निजाम बदला पूर्ववर्ती सरकार की समस्त योजनाओ को बंद कर दिया गया !उन्होंने कहा कि अवैध खनन ,महिला उत्पीड़न जैसे मामलो पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में चारो ओर जुआ,सट्टा शराब का बोलबाला है और उत्तर प्रदेश अपराधों की नर्सरी बनता जा रहा है !
उन्होंने कार्यकर्तायों से कहा कि कल 28 सितम्बर को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पूंछ से होते हुए मऊरानीपुर जायेंगे जहाँ गरौठा विधानसभा के एरच ,खडैनी,गुरसराय,आदि जगहों पर उनका जोरदार स्वागत किया जायेगा इसके बाद पंडवाहा में पटेल समाज द्वारा सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का सम्मान किया जायेगा ! उन्होंने कार्यकर्तायों से उपस्थित रहने की अपील की !
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव (मुखिया ),अमोल सिंह यादव ,गुलशन यादव ,चन्दन सिंह यादव ,दीपू यादव ,अजयपाल यादव(माते) ,ब्रजेश सिंह यादव ,छत्रपाल यादव ,हरिश्चंद्र यादव ,गोविन्द सिंह यादव ,हरीपत यादव ,इंदल सिंह यादव ,हाफिज शहाबुद्दीन ,मुनऊ जीलानी ,प्रभात सिंह तोमर ,कुलदीप ,फरीद उस्मानी ,सत्यम दुर्वार ,हरीराम प्रजापति आदि मौजूद रहे !
रिपोर्ट – रमाकांत सोनी
EDIT BY – DHEERENDRA RAYKWAR