• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

30 को झाँसी से भाजपा फूकेंगी लोकसभा 2019 का बिगुल:रिपोर्ट-=आयुष साहू

झाँसी | आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर अपनी विजय पताका लहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है और आने वाले कुछ ही दिनों में भाजपा का चुनावी बिगुल बज जाएगा |
आज सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि 30 सितंबर को झाँसी में भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी | बैठक में उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे, प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, कानपुर-बुंदेलखंड प्रभारी अशोक पटारिया आदि शामिल होंगे | उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में झाँसी-ललितपुर, जालौन-गरौठा लोकसभा क्षेत्र सहित 10 विधानसभा, 4 जिलों के विधायक, जिलाध्यक्ष, विधानसभा संयोजक, प्रभारी सहित 105 कार्यकर्ता भाग लेंगे | बैठक के दौरान बुंदेलखंड की जनता के हितों पर चर्चा की जाएगी और हाल ही प्रकृति की मार से बर्बाद हुई फसल पर भी मंथन किया जाएगा | उन्होंने बताया की इस बैठक के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष द्वारा 2019 के चुनाव का बिगुल बजेगा |
इस दौरान कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि, जिलाध्यक्ष संजीव दुबे, महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, जे के सिंह, परमजीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |

 

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in