ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
पूॅछ/झांसी – थाना पूॅछ क्षेत्र के ग्राम ढेरा में एक नवविवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली।
मामला थाना पूॅछ क्षेत्र के ग्राम ढेरा का है। जहां एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते आज दोपहर के समय ग्राम ढेरा निवासी माला पत्नी सुदामा खंगार उम्र 20 वर्ष ने अपने कच्चे मकान के अंदर म्यार से फांसी का फंदा बनाकर फंदे पर झूल गई। जिससे उसकी मौत हो गई। जैसे ही परिजनों ने फांसी के फंदे पर झूलते देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया। उक्त पूरे मामले की सूचना परिजनों ने संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक मृत्यु के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था।
Post Views: 30