• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश:रिपोर्ट-दयाशंकर साहू

वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

झाँसी/पूँछ। आज ग्राम अमरौख के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। जिसमें युवती मण्डल अमरौख एवं वन विभाग क्षेत्रीय अधिकारी आर एन यादव मौजूद रहे। जिसमें नेहरू युवा केन्द्र की ब्लॉक वॉलेंटियर शिखा नामदेव ने 50 वृक्ष लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और वृक्षों को जीवन का आधार बताया । इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी ने कहा कि हरे भरे पेड़ पौधों से ही हमारा जीवन संभव है स्वच्छ वायु एवं सुंदर वाताबरण जीवन के लिए आवश्यक है ।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह यादव (वन रक्षक) वीरेंद्र कुमार शर्मा भारत नामदेव ओमप्रकाश मौर्य टिंकू उमाशंकर नामदेव नेहरू युवा केंद्र ब्लाक वालेंटियर शिखा नामदेव प्रधानाचार्य दिलीप नामदेव सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in