• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

नगर पालिका पब्लिक हाई स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों ने बढाया नगर का गौरव:रिपोर्ट-विनोद साहू

बरुआसागर झांसी

*नगर पालिका पब्लिक हाई स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों ने बढाया नगर का गौरव*

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

आज जिला विज्ञान क्लब झांसी द्वारा बड़ागांव इंटर कॉलेज में आयोजित सामाजिक अंधविश्वासों के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता रैली तथा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 17 विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया
आयोजित प्रतियोगिता में
बरुआसागर के नगर पालिका पब्लिक हाई स्कूल के छात्र छात्राओं ने भी निबंध पोस्टर व्याख्यान एवं समाचार पत्र प्रदर्शन में भाग लिया जिसमें नगर पालिका पब्लिक स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा वरीशा खान ने इंटर वर्ग के व्याख्यान में प्रथम स्थान तथा इंटर वर्ग मे निबंध प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किया वही जूनियर वर्ग में कक्षा 8 के अयान अली ने समाचार पत्र प्रदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त कर बरुआसागर नगर एवं अपने विद्यालय नगर पालिका पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष ,प्रबंधक ,प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का गौरव बढ़ाया l

रिपोर्ट विनोद साहू

Jhansidarshan.in