गरौठा झांसी
पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा से की न्याय की गुहार
ग्रामीण ऑडिटर धीरेंद्र रायकवार
तहसील गरौठा क्षेत्रांतर्गत टोला निवासी बद्री राजपूत पुत्र सेवाराम ने आज पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा अभय नारायण राय को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरे पिताजी सेवाराम पुत्र गयादीन निवासी टोला ने कुछ दिन पहले 4.5 बीघा जमीन बेचकर छोटे भाई मुन्ना को पूरे पैसे दे दिए थे फिर 7/8 /2018 दिन मंगलवार को 3 बीघा जमीन बेच दी तथा पूरे पैसे मुन्ना को दे दिए हैं इस कारण प्रार्थी को जमीन के आधे पैसे दिलवाने की कृपा करें मैं प्रार्थी को पैसे दिलवाएं जाना अति आवश्यक है क्योंकि प्रार्थी की दो लड़कियां हैं जो बी एस सी की पढ़ाई कर रही हैं तथा उनकी शादी भी करनी है अगर पिताजी जमीन ऐसे ही बेचते रहे तो प्रार्थी एक-एक पैसे को मोहताज हो जाएगा और अपनी लड़कियों की शादी कैसे करेगा जब वह पिता से जमीन ना बेचने के संबंध में बात करता है तो वह लड़ाई झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं तथा जान से मारने की धमकी भी देते हैं प्रार्थी के पिता दारु पीते हैं व भाई जुआ खेलता है वही प्रार्थी ने बताया की मेरे पिताजी ऐसे ही जमीन बेच रहे ना मुझे जमीन दे रहे हैं ना ही जमीन बेचने के बाद बिलकुल भी पैसे नहीं देते इसलिए मैं काफी परेशान हो गया हूं आज उसने पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा से मदद की गुहार लगाई सीओ अभय नारायण राय ने पीड़ित व्यक्ति को न्याय का पूर्ण आश्वासन दिया
रिपोर्ट मुवीन खान गरौठा