• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सरकार द्वारा अपनी योजनाओं का प्रचार प्रसार:रिपोर्ट-यशपाल सिंह

 

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

समथर (झांसी ):-जहां एक और सरकार के द्वारा अपनी योजनाओं का प्रचार प्रसार करवाया जा रहा है और जो लोग पात्र हो और उन्हें योजना का लाभ ना मिल रहा हो ऐसे लोगों को योजना का लाभ के लिए गांव गांव जाकर मीटिंग ली जा रही है और मीटिंग लेने वाले अधिकारियों को पात्रों को लाभ दिया जाना है वहीं पर सरकार के बनाए गए है जैसा कि सरकार के द्वारा ग्रामों में जाकर अपनी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है पात्रों को लाभ दिलाने का कार्य किया जा रहा है और बताया जा रहा है लेकिन यहां कुछ उल्टा ही देखने को मिला यहां पर प्रचार प्रसार करने वाले मुखिया नोडल अधिकारी नदारद रहे ग्राम लोहागढ़ में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकृपाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई जहां पर सरकारी लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और फार्म भी भरे गए योजनाओं से वंचित पात्रों को जागरुक किया गया और फार्म भरे गए

यह है लाभकारी योजना

मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, पात्र गृहस्थी ,विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन आयुष्मान भारत, आदि योजनाओं के बारे में बताया गया और योजनाओं का लाभ के लिए फार्म भी भरे गए

इतने भरे गए फॉर्म

सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी और भरे गए फार्म 409 मुख्यमंत्री आवास योजना, के फार्म भरे गए 170 वृद्धा पेंशन, 105 पात्र गृहस्थी, 20 विधवा पेंशन, 10 विकलांग पेंशन, 125 आयुष्मान भारत, आदि के भरे गए फार्म

यह रहे उपस्थित

लेखपाल लोहागढ़ बद्री प्रसाद दीक्षित, अरुण कुमार कृषि प्र0 सहायक, प्रदीप कुमार गुप्ता, रमाकांत दीक्षित ,मंगल सिंह सेंगर, नारायण दास, माता शरण सिंह, राम शंकर ,पप्पू पालीवाल, देवी प्रसाद, जालम सिंह, शैलेंद्र सिंह ,और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा बहू आदि रही उपस्थित

रिपोर्ट यशपाल सिंह

Jhansidarshan.in