• Mon. Jun 22nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

छात्राओं को सिखाये गये आत्मसुरक्षा के गुर:रिपोर्ट-आयुष साहू

छात्राओं को सिखाये गये आत्मसुरक्षा के गुर

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

झाँसी। इनर व्हील क्लब सेवा द्वारा आज ग्यानस्थली इंटर कॉलेज स्कूल में “आत्म- सुरक्षा” तथा “हैल्थ एंड हाइजीन” पर छात्राओं को एक सेशन दिया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष अर्चना सिंह ने सभी छात्राओं को आत्म रक्षा के गुर सिखाये । इसके साथ ही उन्होंने समझाया कि हर लड़की को किसी भी तरह की ज्यादती पर आवाज उठाना ही चाहिये और किसी भी गलत चीज के लिये तेज आवाज में ‘ना’ कहना सीखना चाहिये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्षा अर्चना गुप्ता ने की।
सेशन के लिये आमंत्रित डॉ. प्रीति गुप्ता ने छात्राओं को स्वच्छता से संबंधित हर पहलू पर जानकारी दी व उन्हें अपने घर में भी हर महिला को जागरूक करने के लिये प्रेरित किया ।
कार्यक्रम का संचालन व अंत में आभार सचिव रजनी गुप्ता ने किया।

Jhansidarshan.in