• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सावन के झूलों के साथ की भोले की आराधना:रिपोर्ट-आयुष साहू

सावन के झूलों के साथ की भोले की आराधना:रिपोर्ट-=आयुष साहू

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

झाँसी। कोहिनूर ऑलवेज ब्राइट के तत्वाधान में आज आया सावन झूम के टाइटल के तहत हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। क्लब की सदस्याओं ने सावन के रंग में रँगकर विलुप्त होते जा रहे परिवेश की याद दिलाई।
सहसचिव भूमिका सिंह ने बताया कि सावन माह में झूलों पर झूलने का आध्यात्मिक महत्त्व है। सचिव फाविहा खान ने बताया कि हरी चूड़ियाँ तथा मेहँदी हरियाली पर्व पर खुशहाली का प्रतीक है।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं वैशाली पुंशी, सिमरन चड्डा, दिव्या सक्सेना, नेहा अग्रवाल, नीतू आनन्द, प्रीती पांडे, मीनू कुरैशी आदि उपस्थित रहीं।

रिपोर्ट-=आयुष साहू

Jhansidarshan.in