झांसी : संयुक्त आयुक्त उद्योग ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हस्ताक्षरित एमओयू इकाइयों तथा पूर्व से स्थापित औद्योगिक इकाइयों के स्थापना एवं संचालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेत मण्डलायुक्त श्री बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक का आयोजन दिनांक 23 जून 2026 (मंगलवार) को सायं 05 बजे नवीन सभागार, आयुक्त कार्यालय, झाँसी में किया जाएगा।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित बिन्दुओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में प्रतिभाग करें, जिससे उद्योगों से जुड़े प्रकरणों का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।