• Wed. Apr 22nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

महाराजा छत्रसाल छतरपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान —179 मामलों में ₹1,21,775/- का राजस्व वसूला गया

ByNeeraj sahu

Apr 22, 2026

महाराजा छत्रसाल छतरपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान —179 मामलों में ₹1,21,775/- का राजस्व वसूला गया

मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के नेतृत्व में आज दिनांक 21 अप्रैल 2025 को महाराजा छत्रसाल छतरपुर रेलवे स्टेशन पर एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई कर रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

अभियान के दौरान कुल 179 मामलों में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करते हुए यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे कुल ₹1,21,775/- का राजस्व वसूला गया।

इस टिकट जांच अभियान के अंतर्गत स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों, प्लेटफार्मों, प्रतीक्षालयों, खान-पान स्टालों एवं अन्य यात्री क्षेत्रों की गहन जांच की गई। अभियान को पूरी तरह से समन्वित, योजनाबद्ध एवं प्रभावशाली ढंग से संचालित किया गया, जिससे अनियमित यात्रियों में जागरूकता एवं अनुशासन का वातावरण बना।

इस विशेष अभियान में मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक मुख्यालय श्री एम. एल. मीणा, , मुख्य टिकट निरीक्षक श्री संदीप तिवारी, श्री जमशेद खान, श्री एस .के. त्रिवेदी, श्री रवी राय, श्री पी के श्रीवास , श्री विद्युत् सिंह , की सक्रिय सहभागिता रही। सभी के समन्वित प्रयासों से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि वे यात्रा से पूर्व वैध टिकट अवश्य लें एवं भारतीय रेलवे के नियमों का पालन करें। बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है, जिससे रेलवे को आर्थिक क्षति होती है।
रेल प्रशासन द्वारा ऐसे टिकट जांच अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।

Jhansidarshan.in