• Thu. May 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

जहरीली लापरवाही का खेल!” बिना सुरक्षा चल रहा कोल्ड स्टोर, अमोनिया गैस रिसाव में मजदूर बुरी तरह झुलसा,रविकांत द्विवेदी

ByNeeraj sahu

May 28, 2026

जहरीली लापरवाही का खेल!”

बिना सुरक्षा चल रहा कोल्ड स्टोर, अमोनिया गैस रिसाव में मजदूर बुरी तरह झुलसा

न लाइसेंस, न फायर सेफ्टी… आखिर किसके संरक्षण में चल रहा था कोल्ड स्टोरेज.?

जालौन में मजदूरों की जिंदगी से खिलवाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। कोंच कोतवाली क्षेत्र के अंडा गांव के पास संचालित एक कोल्ड स्टोरेज में जहरीली अमोनिया गैस का रिसाव हो गया, जिससे वहां काम कर रहा एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर बिना सुरक्षा मानकों और जरूरी इंतजामों के यह कोल्ड स्टोर कैसे संचालित हो रहा था?

दरअसल मामला एट-कोंच मार्ग पर स्थित ग्राम अंडा के ॐ नमः शिवाय कोल्ड स्टोरेज का है, जहां पम्प मशीन की सफाई के दौरान अचानक अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। जहरीली गैस की चपेट में आकर मैनपुरी निवासी कर्मचारी अनूप गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और साथी कर्मचारियों ने आनन-फानन में उसे प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही तत्काल एसडीएम कोंच हेमंत पटेल और सीओ परमेश्वर प्रसाद मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान जो खुलासे हुए, उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए। कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारी मौके पर न तो लाइसेंस दिखा सके और न ही जरूरी दस्तावेज। इतना ही नहीं, मौके पर फायर सेफ्टी के भी कोई इंतजाम नहीं मिले।

अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर बिना सुरक्षा मानकों, बिना लाइसेंस और बिना फायर सेफ्टी के यह कोल्ड स्टोरेज किसकी मेहरबानी से संचालित हो रहा था? क्या मजदूरों की जिंदगी यूं ही खतरे में डाली जाती रहेगी या फिर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी.?

फिलहाल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर सिस्टम की लापरवाही और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

रविकांत द्विवेदी

Jhansidarshan.in