निशुल्क विद्युत चालित चाक हेतु आवेदन करें 30 अप्रैल तक
झांसी : जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राम किशोर ने अवगत कराया है कि उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा समन्वित विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत माटीकला टूल किट्स वितरण योजना में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जनपद को 30 अभ्यर्थियों को माटीकला टूल किटस (विद्युत चालित चाक) का वितरण किये जाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
उपरोक्त योजना के अन्तर्गत माटीकला के कारीगरों/ शिल्पकारों को जिनकी उम्र 18 से 55 वर्ष है वह अपना आवेदन ऑनलाइन upkvib.gov.in पर दिनांक 30 अप्रैल 2026 तक कर सकते है। आवेदन की हार्ड कॉपी समस्त प्रपत्रों सहित कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। जो शिल्पकार/कारीगर पहले इस योजना का लाभ ले चुके है अथवा उनके परिवार में किसी को मिल चुका है, वे इसके पात्र नही होंगे। अधिक जानकारी हेतु इच्छुक उद्यमी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय इलाइट सिनेमा के पीछे झांसी एवं दूरभाष नं० 0510 2441227 तथा मो0न0 7408410797 पर संपर्क कर सकते है i