• Wed. Apr 22nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु अभ्यर्थियों को निशुल्क कोचिंग में प्रवेश पाने का सुनहरा अवसर

ByNeeraj sahu

Apr 22, 2026
*प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु अभ्यर्थियों को निशुल्क कोचिंग में प्रवेश पाने का सुनहरा अवसर
*मुख्यमन्त्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत नि: शुल्क कोचिंग बुन्देलखण्ड महाविद्यालय झांसी में संचालित*
*अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा*
*कोचिंग में रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन पत्र जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन झांसी से प्राप्त प्राप्त करें 15 मई तक*
———————-
        झांसी : जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिये उ०प्र० शासन द्वारा मुख्यमन्त्री अभ्युदय योजना अन्तर्गत निशुल्क प्रशिक्षण केन्द्र संचालित किया जा रहा है, जोकि जनपद झांसी में बुन्देलखण्ड महाविद्यालय झांसी में संचालित है। उक्त कोचिंग पूरी तरह से निशुल्क है। कोचिंग में यूपीएससी, नीट, जेईई, एसएससीसीजीएल, यूपीएसएसएससी एवं रेलवे की तैयारी हेतु सांय 03 बजे से 06 बजे तक निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है। इस कोचिंग में विद्वान शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य किया जाता है।
        योजनान्तर्गत सत्र 2026-27 हेतु नवीन अभ्यर्थियों के चयन हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित करायी जा रही है। प्रवेश हेतु पात्रता के अन्तर्गत सिविल सेवा में स्नातक अन्तिम वर्ष के छात्र अथवा स्नानक उत्तीर्ण छात्र पात्र होंगे।
जेईई एवं नीट हेतु कक्षा 11 व 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र पात्र होंगे। एसएससी, सीजीएल, यूपीएसएसएससी, रेलवे हेतु स्नातक अन्तिम वर्ष के छात्र अथवा स्नानक उत्तीर्ण छात्र पात्र होंगे
       प्रवेश परीक्षा का कार्यकम के अन्तर्गत अभ्यर्थियों द्वारा दिनांक 22 अप्रैल से 15 मई तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश पत्र का वितरण एवं स्थान दिनांक 18 मई से 19 मई तक बुन्देलखण्ड महाविद्यालय झांसी में सांय 03 बजे से 05 बजे तक किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा की सम्भावित तिथि दिनांक 22 मई से 23 मई 2026 है। प्रवेश परीक्षा का परिणाम दिनांक 01 जून को तथा प्रवेश प्रक्रिया का प्रारम्भ दिनांक 02 जून से 10 जून 2026 तक किया जाएगा।
     उन्होंने जनपद के समस्त डिग्री कॉलेजों, इण्टर कॉलेजों, व्यवसायिक शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्र/छात्राओं से अपील है कि उक्त कोचिंग में अपने छात्रों का निशुल्क रजिस्ट्रेशन तत्काल करवाकर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठायें। कोचिंग में रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन पत्र कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन, झांसी में प्राप्त किये जा सकते है।
Jhansidarshan.in