• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

थाना समथर क्षेत्र ग्राम बसोबई में दंपति ने किया अग्निस्नान।रिपोर्ट-इदरीश बाबा

झाँसी दर्शन न्यूज़

ग्रामीण एडिटर अवध बिहारी

 

थाना समथर क्षेत्र ग्राम बसोबई में दंपति ने किया अग्निस्नान। जिसमें बताया गया है कि ग्राम बसोबई निवासी युव का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर शनिवार की सुबह लगभग 6 बजे झगड़ा हो जाने के कारण दोनों ने कमरा बंद करके आग लगा ली ।आग इतनी भयानक थी कि जब तक पति पत्नी कुछ समझ पाते दोनों आग से बुरी तरह झुलस गए।जब कहीं इसकी सूचना लोगों ने 108 एंबुलेंस को दी ।सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के एमटी बा चालक तथा ग्राम वासियों की मदद से मकान के दरवाजे को तोड़कर दोनों को बाहर निकाला ।उन्हें एम्बुलेन्स के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें प्रथम उपचार देने के बाद दोनों को झाँसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसमें डॉक्टर की मानें तो महिला 90% और पुरुष 10% पूरी तरह से झुलस चुके थे ।जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है ।वहीं महिला के ससुर ने बताया कि उसकी शादी 2 वर्ष पहले ही हुई थी ।अभी एक भी बच्चे उन्होंने अपनी गोद में नहीं खिलाए थे ।लेकिन उनकी बहू और पुत्र की आग लगा लेने से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है ।वहीं इसकी सूचना थाना समथर पुलिस और बहू के मायके पक्ष के लोगों को दे दी गई है।

झाँसी दर्शन से
रिपोर्टर इदरीश बाबा मोंठ

Jhansidarshan.in