• Mon. Jul 7th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

दिल्ली : बीच सड़क पर महिला की इज्जत लूट रहा था सनकी, सच जानकर पुलिस भी हो गई हैरान

दिल्ली : बीच सड़क पर महिलाकी इज्जत लूट रहा था सनकी, सच जानकर पुलिस भी हो गई हैरान

नई दिल्ली – देश चाहे जितनी भी तरक्की कर ले लेकिन अगर यहां रहने वाले लोगों की सोच नहीं बदली तो सारी तरक्की और विकास किसी मतलब का नहीं रह जायेगा। देश की राजधानी दिल्ली पर पूरे देश और दुनिया की नज़र रहती है। ऐसे अगर यहां कुछ घटता है तो देश और यहां रह रहे लोगों की छवि ज्यादा खराब होती है। लेकिन, दिल्ली में आये दिन कुछ ऐसा हो ही जाता है जो हमारी शर्मिदगी का कारण बन जाता है। ऐसी ही एक घटना ने फिर से दिल्ली को शर्मसार किया है। यह घटना समाज को एक बार फिर से सोचने पर मजबूर करती है।

 

हालांकि, दिल्ली में आये दिन रेप और छेड़छाड़ की घटनाएं होती रहती हैं लेकिन इस घटना ने इंसानियत को ही शर्मसार कर दिया है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा और रेप के लिए मशहूर दिल्ली एक बार फिर से निशाना बनी है। देश की राजधानी दिल्ली से एक खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक, यहां एक दरिंदे युवक को एक मृत महिला के शव के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने इस सनकी दरिंदे को दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 

 

इस घटना ने पूरी दिल्ली और देश को एक बार फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया कि वो किस तरह के समाज में रह रहे हैं। यह एक ऐसी घटना है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। इस मामले में औऱ अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोपी दरिंदे को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। हालांकि, इस मामले में पुलिस क हत्थे चढ़े आरोपी और उसके कुछ साथियों पर इस बात का शक है कि उन्होंने मिलकर इस महिला का पहले कत्ल किया फिर उसके साथ संबंध बनाए। पुलिस के मुताबिक, जब इस आरोपी को पकड़ा गया उस वक्त उसके सभी साथी वहां से भाग चुके थे।

 

 

दरअसल, किसी अंजान शख्स ने दिल्ली पुलिस को फोन करके इस बात की सूचना दी थी कि यहां पर कोई शख्स सड़क के किनारे किसी महिला का रेप कर रहा है। क्योंकि, मामला दिल्ली और रेप का था इसलिए पुलिस फोन पर सूचना मिलते ही उस जगह पर पहुंच गई। लेकिन, पुलिस वहां पहुंचने के बाद बिल्कुल हैरान रह गई। दरअसल, यह शख्स जिस महिला के साथ संबंध बना रहा था वो मर चुकी थी। बाद में पुलिस को इस बात का पता चला की इस मृत महिला के साथ संबंध बनाने वाला शख्स मानसिक रूप से बीमार है।

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसपर आवश्यक कार्रवाई कि जा रही है। हालांकि, मृत महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। लेकिन, पोस्मार्टम रिपोर्ट के मुताबिक इस महिला के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया गया और बाद में उसे घायल अवस्था में सड़क किनारे फेंक दिया गया था। महिला की पहचान छुपाने के लिए सामूहिक दुष्कर्म के बाद बलात्कारियों ने उसका मुंह पत्थर से कूचल दिया दिया था। हालाकि पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही इस मामले के बारे में सारी जानकारी सभी के सामने रखेगी।

Jhansidarshan.in

You missed