• Thu. May 21st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*उरई मेडिकल कॉलेज में बवाल: डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप, व्यापारियों का फूटा गुस्सा*

ByNeeraj sahu

May 20, 2026

उरई मेडिकल कॉलेज में बवाल: डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप, व्यापारियों का फूटा गुस्सा

बाजार बंद कर व्यापारियों का प्रदर्शन, घंटाघर जाम कर लगाए नारे

जालौन के उरई स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों द्वारा एक व्यापारी और उसके परिजनों के साथ कथित मारपीट किए जाने के आरोप के बाद शहर में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में नगर के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बाजार बंद कर जोरदार प्रदर्शन किया।
गुस्साए व्यापारियों ने शहर के घंटाघर चौराहे पर जाम लगाकर विरोध जताया और “डॉक्टर भगवान हैं या शैतान” जैसे नारे लगाते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी और यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने मरीज पक्ष के साथ अभद्रता और मारपीट की, जिससे पूरे व्यापारी समाज में भारी रोष है। प्रदर्शनकारियों ने दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जिला मुख्यालय पर भी विरोध प्रदर्शन किया।
व्यापारियों का कहना है कि यदि आरोपियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321

Jhansidarshan.in