• Fri. Apr 17th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*जालौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत 680 किलो मादक पदार्थ नष्ट*

ByNeeraj sahu

Apr 17, 2026

*जालौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत 680 किलो मादक पदार्थ नष्ट*

जनपद जालौन पुलिस द्वारा “ऑपरेशन दहन” अभियान के अंतर्गत मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की गई है। इस अभियान के तहत विभिन्न थानों में दर्ज 26 अभियोगों में बरामद करीब 680 किलोग्राम मादक पदार्थ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये आंकी गई है, को विधिवत नष्ट किया गया।
यह कार्रवाई माननीय न्यायालय की अनुमति प्राप्त करने के बाद की गई। कार्यक्रम का संचालन पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशन में किया गया, जबकि इसकी निगरानी अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र द्वारा की गई।
जालौन जिले में इस पूरी प्रक्रिया को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, जालौन के नेतृत्व में संपन्न कराया गया। दिनांक 16 अप्रैल 2026 को जनपद स्तर पर गठित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में विभिन्न थानों से जब्त मादक पदार्थों को राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई की इन्सिनेरेटर (भट्टी) में वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक जालौन, डॉ. ईशान सोनी (IPS) ने बताया कि यह कार्रवाई न सिर्फ लंबित मालों के निस्तारण के लिए आवश्यक थी, बल्कि समाज में नशे के खिलाफ एक सशक्त संदेश भी है।

यह अभियान कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और नशा मुक्त समाज की दिशा में जालौन पुलिस का एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲7007725321,9415924024

Jhansidarshan.in