जालौन: कैफे एंड रेस्टोरेंट पर पुलिस की छापेमारी, अवैध हुक्का बार का खुलासा
जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बघौरा बाईपास स्थित 2.0 कैफे एंड रेस्टोरेंट पर छापेमारी की। इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री के साथ प्रतिबंधित फ्लेवर वाले हुक्के बरामद किए। पुलिस के अनुसार, कैफे और रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध हुक्का बार संचालित किया जा रहा था,
कार्रवाई के दौरान पुलिस कुछ संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।