• Sun. Apr 19th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कोंच में संपूर्ण समाधान दिवस: 34 में से 14 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, लापरवाही पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित*

ByNeeraj sahu

Apr 19, 2026

*कोंच में संपूर्ण समाधान दिवस: 34 में से 14 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, लापरवाही पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित*

 

जालौन के कोंच तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रशासनिक सक्रियता साफ देखने को मिली। जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और तत्काल समाधान पर जोर दिया।

इस दौरान कुल 34 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 14 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि बाकी मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए गए।

मौके पर बने आयुष्मान कार्ड, मिली तत्काल राहत

कार्यक्रम के दौरान प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए कैलाशी देवी और रामसेवक के आयुष्मान कार्ड मौके पर ही बनवाए, जिससे उन्हें तुरंत स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ मिल सका।

संचारी रोग नियंत्रण और व्यवस्थाओं पर सख्ती

जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि:

गांव और शहरों में एंटी-लार्वा छिड़काव और फॉगिंग नियमित हो

मौसमी बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए

इसके साथ ही उन्होंने जल संरक्षण पर जोर देते हुए सूखे तालाबों को नहरों से भरने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

गौशालाओं और गेहूं क्रय केंद्रों पर विशेष ध्यान

गर्मी को देखते हुए निर्देश दिए गए कि:

गौशालाओं में हरा चारा, भूसा, स्वच्छ पानी और छाया की उचित व्यवस्था हो

गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, पेयजल और तौल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

आईजीआरएस पोर्टल से संबंधित शिकायतों में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए ग्राम विकास अधिकारी प्रशांत दुबे को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*कार्यक्रम में ये अधिकारी रहे मौजूद*

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी के के सिंह,एसडीएम ज्योति सिंह, न्यायिक एसडीएम/प्रभारी तहसीलदार वीरेन्द्र सिंह, सीओ परमेश्वर प्रसाद, सीएमओ बीरेंद्र सिंह, बीडीओ कोंच प्रशांत कुमार यादव, बीडीओ नंदीगांव गजेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोंच बृजेश बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक एट पंकज पांडेय,प्रभारी निरीक्षक नंदीगांव शशिकांत चौहान एसओ केलिया अवनीश पटेल एसओ रेंडर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे//

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹

📲7007725321,9415924024

Jhansidarshan.in

You missed