• Sun. Jan 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कोहरे में हादसों पर लगाम: कोंच में प्रशासन का सुरक्षा अभियान, 50 ट्रैक्टरों पर लगाए रिफ्लेक्टर*

ByNeeraj sahu

Dec 17, 2025

*कोहरे में हादसों पर लगाम: कोंच में प्रशासन का सुरक्षा अभियान, 50 ट्रैक्टरों पर लगाए रिफ्लेक्टर*

जालौन :० कोंच नगर में बढ़ती ठंड और घने कोहरे के चलते सड़क हादसों की आशंका को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे कोंच नगर और मंडी क्षेत्र में विशेष जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया।

यह अभियान एसडीएम कोंच ज्योति सिंह के नेतृत्व में एआरटीओ सुरेश कुमार और विनय कुमार पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना रहा।

अधिकारियों ने खासतौर पर भारी वाहनों और ट्रैक्टरों को अभियान के दायरे में लिया। कोहरे के दौरान दृश्यता कम होने से ये वाहन अक्सर हादसों का कारण बनते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से ट्रैक्टरों पर रिफ्लेक्टर रेडियम टेप लगाए गए, जिससे दूर से ही वाहन स्पष्ट दिखाई दे सकें और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

इस दौरान कोंच नगर क्षेत्र में करीब 50 ट्रैक्टरों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। प्रशासनिक टीम ने किसानों और वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कोहरे में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की। साथ ही यह भी समझाया गया कि रिफ्लेक्टर रेडियम का उपयोग उनकी स्वयं की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

एसडीएम ज्योति सिंह ने बताया कि सर्दी और कोहरे के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि आमजन और विशेष रूप से किसानों को सड़क हादसों से सुरक्षित रखा जा सके।

प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र में जागरूकता बढ़ी है और स्थानीय लोगों ने इसे सराहनीय कदम बताया है।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर जालौन…🖊️📹
📲9415924024,7007725321

Jhansidarshan.in