• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*धान खरीद हेतु क्रय केन्द्रों पर किया जायेगा “पहले आओ पहले पाओ” सिद्धान्त का पालन*

ByNeeraj sahu

Oct 18, 2025
*धान खरीद हेतु क्रय केन्द्रों पर किया जायेगा “पहले आओ पहले पाओ” सिद्धान्त का पालन*
*कृषकों की सुविधा हेतु क्रय केन्द्र पर की जायेगी आॅफलाइन टोकन की व्यवस्था*
———————–
      झांसी: अपर जिलाधिकारी (वित्त एव राजस्व)/जिला खरीद अधिकारी श्री वरुण कुमार पाण्डेय ने जनपद के कृषकों को सूचित करते हुये बताया कि धान क्रय केन्द्रों पर कृषकों का धान “पहले आओ पहले पाओ” के सिद्धान्त पर क्रय किया जायेगा, परन्तु यदि क्रय केन्द्र पर केन्द्र की दैनिक खरीद क्षमता से अधिक किसान पहुंचते है, तो क्रय केन्द्र पर कृषकों की सुविधा के लिए आफलाइन टोकन की व्यवस्था भी की जायेगी।
       उन्होने बताया कि किसानों की सुविधा हेतु एन0आई0सी0 के सहयोग से ई-उपार्जन के द्वारा पर ऐसी आॅनलाइन व्यवस्था की जायेगी कि प्रत्येक क्रय केन्द्र पर धान विक्रय हेतु उपस्थित होने वाले किसानों की संख्या व मात्रा के आधार पर सम्बन्धित केन्द्र पर प्रतीक्षा समय ज्ञात हो सके।
Jhansidarshan.in