• Sun. Oct 19th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा झांसी – ललितपुर न्यू टाउन – खजुराहो रेलखंड का विस्तृत निरीक्षण

ByNeeraj sahu

Oct 18, 2025
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा झांसी – ललितपुर न्यू टाउन – खजुराहो रेलखंड का विस्तृत निरीक्षण
 
आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा झांसी–ललितपुर न्यू टाउन–खजुराहो रेलखंड का विस्तृत निरीक्षण किया गया। उन्होंने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से न्यू ललितपुर टाउन स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए रेलखंड की संरक्षा, परिचालन एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान ट्रैक की राइडिंग क्वालिटी, सिग्नल संस्थापन, जॉइंट्स, पॉइंट्स, समपार फाटक पर संरक्षा व्यवस्था एवं स्टेशन परिसरों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया।

न्यू ललितपुर टाउन स्टेशन निरीक्षण
निरीक्षण के क्रम में श्री कुमार ने न्यू ललितपुर टाउन स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, स्टेशन पर आने-जाने के मार्ग, सर्कुलेटिंग एरिया एवं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने नवनिर्मित माल गोदाम का भी विस्तृत अवलोकन किया तथा मर्चेंट रूम, 24 घंटे विद्युत आपूर्ति, प्रकाश एवं पेयजल व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को समुचित सुधार एवं रखरखाव हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त स्टेशन एप्रोच रोड, स्टेशन मास्टर पैनल रूम, सिग्नल एवं दूरसंचार कार्यालय आदि का भी गहन निरीक्षण किया गया।

उदयपुरा स्टेशन एवं LPGU साइडिंग निरीक्षण
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उदयपुरा स्टेशन का निरीक्षण करते हुए सभी कार्यालयों की कार्यप्रणाली एवं स्वच्छता की समीक्षा की गई। तत्पश्चात उन्होंने LPGU साइडिंग का निरीक्षण किया, जहां वैगन इंटरचेंज पॉइंट, गार्ड-ड्राइवर रनिंग रूम, पैनल रूम तथा वैगन टिपलर की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया गया। वैगन उतरान उपरांत शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने हेतु समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई।

टीकमगढ़ एवं छतरपुर स्टेशन निरीक्षण
श्री कुमार ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ एवं छतरपुर स्टेशनों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसरों में स्वच्छता व्यवस्था एवं यात्री सुविधाओं के उच्चीकरण की समीक्षा की। टीकमगढ़ स्टेशन पर उन्होंने क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री सदस्य से भेंट की तथा यात्री सुविधाओं के रखरखाव हेतु सुझाव प्राप्त किए। यात्रियों से प्राप्त फीडबैक भी संतोषजनक पाया गया।

अन्य निरीक्षण एवं निर्देश
मंडल रेल प्रबंधक ने दरियागंज से महोबा को जोड़ने वाली निर्माणाधीन कॉर्ड लाइन के कार्यों का अवलोकन किया तथा निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलखंड के सभी स्टेशनों पर अनुपयोगी सामग्रियों के शीघ्र निस्तारण, परिसर की स्वच्छता बनाए रखने एवं कैटरिंग स्टॉल्स पर निर्धारित दरों पर सामग्री विक्रय के साथ बिल प्रदान करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात् श्री कुमार खजुराहो
स्टेशन का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने नए SM पैनल पैनल, यात्री सुविधाओं- कैटरिंग स्टॉल का जायज़ा लिया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा रेल सुरक्षा बल थाना , सी सी टी वी कंट्रोल रूम को देखा। श्री कुमार सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफार्म को देखा तथा खजुराहो स्टेशन के पुनर्विकास मॉडल पर संबंधित अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा की। खजुराहो स्थित रनिंग रूम और लॉबी का निरीक्षण कर रनिंग रूम में ठहराने वाले रनिंग स्टाफ को स्तरीय सुविधाओं को स्तरीय रखने के निर्देश दिए,  कैटरिंग   स्टॉल्स का निरीक्षण किया I

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा, वरिष्ठ सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (ब्रांच लाइन) रश्मि गौतम, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री जे. संजय कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन सहित अन्य मंडल अधिकारी एवं रेलकर्मी उपस्थित रहे।

(02)
रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि चित्रकूट धाम कर्वी में कार्तिक दीपावली अमावस्या मेले के अवसर पर यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से मेला स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया जा रहा  है |

जिसका समय-सारणी विवरण निम्नवत है |
1- दिनांकः20.10.25 से दिनांकः23.10.25 तक एक मेला स्पेशल वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी -चित्रकूट धाम कर्वी-वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी के मध्य संचालित की जायेगी। इसका आगमन – प्रस्थान समय वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी रेलवे स्टेशन से 10:10 बजे होगा,  ओरछा में 10:25 – 10:26 बजे,  बरूआसागर में 10:36- 10:37 बजे,  निवाडी में 10:47- 10:48 बजे, मगरपुर में  10:55- 10:56 बजे,  टेहरका में 11:03 – 11:04 बजे, रानीपुर रोड में  11:14 – 11:15 बजे, मऊरानीपुर में 11:25 – 11:27 बजे,  रोरा में 11:37 – 11:38 बजे,  हरपालपुर से 11:50-11:52 बजे, घुटई में 12:02 – 12:03 बजे,  बेलाताल में 12:15-12:16 बजे, कुलपहाड में 12:35 – 12:36 बजे, चरखारी रोड में 12:46 – 12:47 बजे, महोबा में 13:30 – 13:32 बजे, बरीपुरा में 13:42 – 13:43 बजे,  कबरई में 14:00 – 14:01 बजे,  मटौंध में 14:15 -14:16 बजे,  खैराडा में 14:35 – 14:36 बजे,  बांदा में 15:25 – 15:30 बजे,  डिंगवही से 15:45 – 15:46 बजे,  खुरहण्ड में 16:00 -16:01 बजे,  अतर्रा में 16:15 – 16:17 बजे, बदौसा में 16:30 – 16:31 बजे,  भरतकूप 16:45 – 16:46 बजे,  शिवरामपुर में 17:00 – 17:01 बजे ठहराव लेते हुए यह गाडी चित्रकूट धाम कर्वी 17:45 बजे पहुंचेगी |

वापसी में इसका आगमन-प्रस्थान समय चित्रकूट धाम कर्वी से 19:25 बजे,  शिवरामपुर में 19:33 – 19:34 बजे,  भरतकूप में 19:41 – 19:42 बजे,  बदौसा में  19:52 – 19:53 बजे,  अतर्रा में  20:01 – 20:03 बजे,  खुरहण्ड में  20:13 – 20:14 बजे, डिंगवही में  20:22 – 20:23 बजे,  बांदा से 20:50 – 20:55 बजे,  खैराडा से 21:08 – 21:09 बजे,  मटौंध में  21:18 – 21:19 बजे,  कबरई में  21:29 – 21:30 बजे,  बरीपुरा में  21:39 – 21:40 बजे,  महोबा में  21:50 – 21:52 बजे,  चरखारी रोड में 22:01 – 22:02 बजे,  कुलपहाड में  22:11- 22:12 बजे,  बेलाताल में 22:20 – 22:21 बजे, घु टई में 22:31 – 22:32 बजे,  हरपालपुर में  22:41 – 22:43  बजे,  रोरा में  22:54 – 22:55 बजे, मऊरानीपुर से 23:04 – 23:06 बजे, रानीपुर रोड में  23:15 – 23:16 बजे,  टेहरका में  23:25 – 23:26 बजे,  मगरपुर में  23:40 – 23:41 बजे,  निवाडी में  23:47 – 23:48 बजे,  बरूआसागर में  23:57 – 23:58 बजे,  ओरछा में  00:07 – 00:08 बजे ठहराव लेते हुए, यह गाड़ी वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी रेलवे स्टेशन रात्रि 01:00 बजे पहुँचेगी।

2- दिनांकः 20.10.25  से दिनांकः 23.10.25 तक एक मेला स्पेशल वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-चित्रकूट धाम कर्वी के मध्य संचालित की जायेगी।
इसका प्रस्थान समय वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी रेलवे स्टेशन से 20:10 बजे होगा,  ओरछा स्टेशन पर इसका आगमन प्-स्थान समय 20:25 – 20:26 बजे,  बरूआसागर में 20:36 – 20:37 बजे, निवाडी में 20:47 – 20:48 बजे,  मगरपुर  20:55 – 20:56 बजे,  टेहरका में 21:03 – 21:04 बजे, रानीपुर रोड में 21:14 – 21:15 बजे,  मऊरानीपुर में 21:25 – 21:27 बजे,  रोरा में 21:37 – 21:38 बजे,  हरपालपुर से 21:50 – 21:52 बजे,  घुटई में 22:02 – 22:03 बजे,  बेलाताल में  22:50 – 22:51  बजे,  कुलपहाड में  23:00 – 23:01 बजे, चरखारी रोड में  23:11 – 23:12 बजे,  महोबा में 23:40 – 23:42 बजे,  बरीपुरा में  23:52 – 23:53 बजे,  कबरई में 00:12 – 00:13 बजे,  मटौंध में 00:24 -00:25 बजे,  खैराडा में 00:35 – 00:36 बजे,  बांदा में 01:00 – 01:05 बजे,  डिंगवही से 01:19 – 01:20 बजे, खुरहण्ड में 01:39 – 01:40 बजे,  अतर्रा में 01:51 – 01:53 बजे बदौसा में  02:02 – 02:03 बजे,  भरतकूप 02:14 – 02:15 बजे,  शिवरामपुर में 02:40 – 02:41 बजे ठहराव लेते हुए यह गाडी चित्रकूट धाम कर्वी 03:05 बजे पहुंचेगी |

वापसी में इसका आगमन-प्रस्थान समय चित्रकूट धाम कर्वी से 04:40 बजे, शिवरामपुर में 04:53 – 04:54 बजे, भरतकूप में 05:01 – 05:02 बजे,  बदौसा में  05:12 – 05:13 बजे,  अतर्रा में  05:40 – 05:41 बजे,  खुरहण्ड में  05:49 – 05:50 बजे, डिंगवही में  05:58 – 05:59 बजे, बांदा से 06:45 – 06:50 बजे, खैराडा से 07:03 – 07:04 बजे, मटौंध में  07:13 – 07:14 बजे, कबरई में  07:24 – 07:25 बजे, बरीपुरा में  07:34 – 07:35 बजे, महोबा में  07:45 – 07:47 बजे, चरखारी रोड में 07:56 – 07:57 बजे, कुलपहाड में  08:06 – 08:07 बजे, बेलाताल में 08:15 – 08:16  बजे, घुटई में 08:26 – 08:27 बजे, हरपालपुर में  08:36 – 08:38  बजे,  रोरा में  08:49 – 09:10 बजे,  मऊरानीपुर से 09:19 – 09:21 बजे, रानीपुर रोड में  09:30 – 09:31 बजे,  टेहरका में  09:40 – 10:04 बजे, मगरपुर में  10:12 – 10:13 बजे, निवाडी में  10:19 – 10:20 बजे, बरूआसागर में  10:29 – 10:30 बजे, ओरछा में 10:40 – 10:41 बजे ठहराव लेते हुए  यह गाड़ी वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी रेलवे स्टेशन 11:10 बजे पहुँचेगी।

उपरोक्त सुविधा के अतिरिक्त आवश्यकता अनुसार दिनांकः 20.10.25  से दिनांकः 23.10.25 तक गाड़ी संख्या 64613/64614 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – बाँदा मेमू को चित्रकूट धाम कर्वी तक विस्तारीकृत किया जायेगा |

मनोज कुमार सिंह
जनसंपर्क अधिकारी
उत्तर मध्य रेलवे,झांसी मंडल

Jhansidarshan.in