• Sat. Oct 18th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*महात्मा गांधी अपने त्याग एवं बलिदान के लिए संपूर्ण देश में पूज्यनीय : मा0 जल शक्ति मंत्री*

ByNeeraj sahu

Oct 4, 2025
*महात्मा गांधी अपने त्याग एवं बलिदान के लिए संपूर्ण देश में पूज्यनीय : मा0 जल शक्ति मंत्री*
*पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक बनाना महात्मा गांधी जी का अहम सपना*
*पर्यावरण को साफ एवं स्वच्छ बनाने में सभी नागरिक करें सहयोग*
*मा0 जल शक्ति मंत्री के मुख्य अतिथि में महात्मा गांधी तथा उनके जीवन दर्शन विषयक अस्थाई छात्रा प्रदर्शनी एवं चरखा कार्यक्रम का आयोजन राजकीय संग्रहालय में संपन्न*
—————————
       झांसी : आज मा0 मंत्री, जल शक्ति विभाग, (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) उ0प्र0 के मुख्य आतिथ्य में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर “महात्मा गांधी तथा उनके जीवन दर्शन विषयक अस्थाई छात्रा प्रदर्शनी एवं चरखा कार्यक्रम” राजकीय संग्रहालय में आयोजित किया गया।
       कार्यक्रम में मा0 राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) सभापति उ0प्र0 सहकारी संघ लिमिटेड श्री जमुना प्रसाद कुशवाहा, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार गौतम, मा0 सदर विधायक श्री रवि शर्मा, मा0 मऊरानीपुर विधायक श्रीमती रश्मि आर्या, मा0 सदस्य उत्तर प्रदेश विधान परिषद श्री रामतीर्थ सिंगल, मा0 सदस्य उत्तर प्रदेश विधान परिषद डॉ0 बाबूलाल तिवारी, मा0 अध्यक्ष गौ सेवा आयोग श्री श्याम बिहारी गुप्ता, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा महानगर श्री हेमंत परिहार तथा मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा ग्रामीण श्री प्रदीप पटेल की गरिमामा उपस्थिति रही।
       कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मा0 जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस पर उनके चरणों में शीषनमन कर अभिनंदन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी अपने त्याग एवं बलिदान के लिए संपूर्ण देश में पूज्यनीय हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के विचारों से प्रेरित होकर मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने संपूर्ण भारत में स्वच्छता अभियान चलाया, जिसके फलस्वरुप भारत की पवित्र नदी गंगा पर स्थित अस्सी घाट को साफ करने का कार्य किया गया और श्रद्धालुओं के आचमन हेतु गंगा के जल को निर्मल बनाया गया। पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक बनाना महात्मा गांधी जी का महत्वपूर्ण स्वप्न था, उनके इस स्वप्न को साकार रूप प्रदान करने के लिए हम सभी देशवासियों को पर्यावरण को साफ एवं स्वच्छ रखने में अपना योगदान देना चाहिए।
       कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय सदर विधायक श्री रवि शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि भारत के लोग महापुरुषों के आदर्शों पर चलकर ही देश-विदेश में हमारे देश की ख्याति को विकसित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा से जागरूक करने के लिए आज यह चरखा कार्यक्रम जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
       कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा राजकीय संग्रहालय परिसर में खादी ग्रामोद्योग विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों एवं अस्थाई छाया प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तत्पश्चात अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर चरखा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। मा0 मंत्री जी द्वारा चरखा कार्यक्रम में चरखा कात रहे महानुभावों (श्री महादेव सिंह, बद्री प्रसाद गुप्ता एवं गणेश प्रसाद पाठक) का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
      चरखा कार्यक्रम में राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा रामधुन पर सुंदर भजन प्रस्तुत किया गया।
       कार्यक्रम के अंत में मंचासीन अतिथियों सहित उपस्थित अन्य महानुभावों द्वारा राष्ट्रगान किया गया तत्पश्चात जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मंचासीन अतिथियों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। चरखा कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ समाज सेविका एवं शिक्षाविद डॉक्टर नीति शास्त्री द्वारा किया गया।
       कार्यक्रम के अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ला, उप जिलाधिकारी श्रीमती सना खान, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रति वर्मा, उप निदेशक राजकीय संग्रहालय डॉ0 मनोज कुमार गौतम, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी श्री राम किशोर, शिक्षिका श्रीमती नीतू सिंह, डॉ0 मनमोहन मनु सहित जिला एकीकरण समिति एवं गांधी समिति के सदस्य तथा अन्य महानुभाव उपस्थित रहे।
Jhansidarshan.in