• Tue. Mar 31st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

151022प्रधानमंत्री जी द्वारा पंजाब नैशनल बैंक, झाँसी में डिजीटल बैंकिंग यूनिट के समर्पण कार्यक्रम का आयोजन

ByNeeraj sahu

Oct 23, 2024

प्रधानमंत्री जी द्वारा पंजाब नैशनल बैंक, झाँसी में डिजीटल बैंकिंग यूनिट के समर्पण कार्यक्रम का आयोजन

** समस्त इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के सम्मानीय पत्रकार बन्धु कवरेज हेतु सादर आमंत्रित हैं

दिनांक 16.10.2022 को पंजाब नैशनल बैंक, मंडल कार्यालय, झाँसी के अधीन डिजीटल बैंकिंग यूनिट, बीएसएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग जीवन शाह तिराहा, ग्वालियर रोड, झांसी के समर्पण समारोह का आयोजन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों द्वारा वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा।
विदित हो कि सम्पूर्ण भारत में कुल 75 डिजीटल बैंकिंग यूनिट में से पंजाब नैशनल बैंक झाँसी मंडल को भी ये सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
समारोह में डॉ. वीरेंद्र कुमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, भारत सरकार विशिष्ठ अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे, प्रधान कार्यालय से बैंक के कार्यकारी निदेशक कल्याण कुमार एवं अंचल प्रबंधक, आगरा गणपत लाल जी की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
समारोह में पंजाब नैशनल बैंक, झाँसी के मंडल प्रमुख राजेश कुमार जैन, समस्त मुख्य प्रबंधक गण और शाखा प्रभारी डिजीटल बैंकिंग यूनिट एवं समस्त स्टाफ की सहभागिता रहेगी।

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*

You missed