• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

181022रेल संरक्षा नुक्कड़ टीम द्वारा ललितपुर-खजुराहो रेल मार्ग पर चलाया गया जागरूकता अभियान

ByNeeraj sahu

Oct 23, 2024

अवैध वेंडिंग के खिलाफ अभियान
झाँसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर अनाधिकृत प्रवेश एवं अवैध वेंडर्स के खिलाफ संयुक्त रूप से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है | दिनांक :13.10.22 से 27.10.22 तक रेल सुरक्षा बल एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से संचालित इस अभियान में अब तक कुल 14 अनाधिकृत व्यक्तियों को अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचते हुए पकड़ा गया है | सभी व्यक्तियों पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जा रही है | इस अभियान में रेल सुरक्षा बल निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक, पर्यवेक्षक, खानपान निरीक्षकों द्वारा सघनता से जांच की जा रही है |
(2)
रेल संरक्षा नुक्कड़ टीम द्वारा ललितपुर-खजुराहो रेल मार्ग पर चलाया गया जागरूकता अभियान
झाँसी मंडल की रेल संरक्षा नुक्कड़ टीम ने मंडल रेल प्रबंधक के मार्गदर्शन में उदयपुरा, खरगापुर, मवई, टीकमगढ़, सरकनपुर एवं खजुराहो रेलवे स्टेशन, स्टेशन परिसर में आम जनता, रेल यात्रियों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया।।
दिनांक 17 एवं 18 अक्टूबर को चलाये गए इस अभियान में विशेष तौर पर लोगों को रेलगाड़ी की छत पर यात्रा न करने के बारे में नाटक के माध्यम से समझाया कि “रेल गाड़ी की छत पर न चढ़े क्योंकि इस रेल मार्ग का विधुतीकरण हो चुका है।आपकी जान अनमोल है, कोई आपका घर पर इंतज़ार कर रहा होगा।इसके अतिरिक्त रेल लाइन पार करने हेतु सदैव रेलवे पुल का उपयोग करें करें |
टीम के सदस्यों ने पर्चे वितरित करने के साथ-साथ पोस्टर भी चस्पा किये।
टीम के सदस्यों में आनन्द प्रकाश वर्मा, शैलेन्द्र दुबे, सुधीर मिश्रा, अभिनेन्द्र सिंह, सुभाष बाबू खत्री, सिद्धार्थ सहारिया, राजेंद्र कुमार, श्रीमती अनीता वर्मा ने अभिनय किया। नुक्कड़ नाटक का निर्देशन रजनीश श्रीवास्तव ने किया।

Jhansidarshan.in