• Fri. Oct 18th, 2024

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा नव दोहरीकृत रागौल-भरवा सुमेरपुर-यमुना साउथ बैंक (27.72 किमी) रेलखंड पर दूसरी लाइन कार्य का निरीक्षण संरक्षा सम्बंधित सभी बिन्दुओं का लिया जायजा

ByNeeraj sahu

Jul 16, 2024

रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा नव दोहरीकृत रागौल-भरवा सुमेरपुर-यमुना साउथ बैंक (27.72 किमी) रेलखंड पर दूसरी लाइन कार्य का निरीक्षण
संरक्षा सम्बंधित सभी बिन्दुओं का लिया जायजा
उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मण्डल द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार के क्रम में, आज दिनांक: 16.07.24 को अपने दो दिवसीय दौरे पर आये, रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना द्वारा आज प्रथम दिवस के कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण)विपिन कुमार तथा मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के साथ रागौल-भरवा सुमेरपुर-यमुना साउथ बैंक रेलखंड पर दूसरी लाइन कार्य का संरक्षा परीक्षण किया गया |
रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना द्वारा सर्वप्रथम मंडल एवं निर्माण संगठन के अधिकारियों के साथ मोटर ट्राली के माध्यम से रागुअल से किलोमीटर संख्या 1354 तक मोटर ट्राली के माध्यम से सघन निरीक्षण किया, तदुपरांत भरुआसुमेरपुर पहुचे I तदुपरांत भरुआसुमेरपुर से रागौल के मध्य निरीक्षण यान के माध्यम से सभी संस्थापनों का सघन निरीक्षण किया गया I निरीक्षण के दौरान उक्त रेल खंड के अंतर्गत आने वाले ट्रैक्शन, सिग्नल, गेट, ब्रिज, ट्रैक, ट्रैक-पॉइंट्स आदि सभी इंस्टालेशन तथा उनकी कार्य क्षमता का गहनता से परीक्षण किया गया I इस दौरान खंड में पड़ने वाले मेजर / माइनर ब्रिज आदि का रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा गहन निरीक्षण करते हुए परख की गयी । कल दिनांक 17.07.24 को भरुआसुमेरपुर से यमुना साउथ बैंक तक के सघन निरीक्षण उपरान्त रागौल-भरवा सुमेरपुर-यमुना साउथ बैंक के मध्य स्पीड ट्रायल किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान मंडल से मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा , वरिष्ठ मंडल विधुत अभियंता (परिचालन) शिवम् श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजिनीयर (कर्षण) मयंक शांडिल्य, सहित अन्य अधिकारीगण, पर्यवेक्षक व् कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।