• Fri. Oct 18th, 2024

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

युगांडा से कांस्य पदक जीतकर लौटी स्वाति सिंह का गांव के लोगों ने किया भव्य स्वागत=-=रिपोर्ट : रविकांत द्विवेदी

ByNeeraj sahu

Jul 14, 2024

युगांडा से कांस्य पदक जीतकर लौटी स्वाति सिंह का गांव के लोगों ने किया भव्य स्वागत=-=रिपोर्ट : रविकांत द्विवेदी
जालौन युगांडा से कांस्य पदक जीतकर लौटी स्वाति सिंह का स्वागत किया। जालौन के अमीटा गांव की निवासी स्वाति सिंह ने युगांडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन ओपन चैंपियनशिप प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीतकर लौटी गांव तो गांव के लोगों एवं समाज सेवियों ने उनका भव्य स्वागत किया। ज्ञात रहे कि साउथ अफ्रीका के युगांडा शहर में आयोजित एक से सात जुलाई को हुई अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन ओपन चैंपियनशिप प्रतियोगिता में
डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर मान बढ़ाया है। इसमें छात्रा रुचि त्रिवेदी ने तीन स्वर्ण एवं जालौन निवासी स्वाति ने दो कांस्य पदक प्राप्त किए। इन खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया। स्वाति सिंह शनिवार को वापस लौटी। ज्ञात हो कि पिछले माह जब स्वाति को युगांडा दौरे पर जाने के लिए आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर जालौन डीएम से मदद की गुहार लगाई थी ,जिसमे डीएम जालौन राजेश कुमार पांडेय, एसपी जालौन डॉ ईरज राजा ने खेल किट देकर मदद की थी। इसके बाद रमाकांत दोहरे समाजसेवी की एक छोटी सी मुहिम से समाज के लोगों ने लगभग 70 हजार रुपए की आर्थिक मदद कर युगांडा के लिए भेजा था। वही गांव के ग्राम प्रधान कमलेश कुशवाहा व ग्राम प्रधान सतोह हरी किशोर पटेल ने स्मृति चिन्ह व शाल उड़ाकर सम्मानित किया। वहीं जीतने के बाद जब स्वाति सिंह वापस लौटी तो गांव के लोगों में खुशी माहौल दौड़ गया। गांव के ग्राम प्रधान कमलेश कुशवाहा व सतोह प्रधान हरी किशोर पटेल, अनिल पटेल, इस्माइल खां, डॉ वर्मा ,बृजपाल सिंह, छोटे सिह, लक्ष्मी सिंह, रतन सिंह कुशवाहा भारत यागिक ,ठाकुर दास, पिता कमलेश चौधरी ,चाचा मुन्ना चौधरी, माता शकुंतला देवी सहित दर्जनों लोगों गांव एवं आसपास गांव के लोगों ने स्वाति सिंह का भव्य स्वागत किया।

रविकांत द्विवेदी,जालौन यूपी