• Fri. Oct 18th, 2024

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहती है भा ज पा – प्रदीप जैन “आदित्य”

ByNeeraj sahu

Jul 9, 2024

देश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहती है भा ज पा – प्रदीप जैन “आदित्य”
——————————–
झांसी। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी झांसी के तत्वाधान में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्यआतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित एक ज्ञापन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय राय की पैतृक निवास के सामने अराजकता फैलाने के संबंध में जिलाधिकारी झांसी को दिया गया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं नेताओं द्वारा अराजकता फैलाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के घर के सामने पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में नेता प्रतिपक्ष मान्य राहुल गांधी जी का पुतला फूंका, निश्चित ही देश में डर और भय का माहौल बनाकर लोकतंत्र को खत्म करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि माननीय राहुल गांधी जी सदन में जनता की आवाज बनाकर भाजपा के असली चेहरे को उजागर कर रहे थे और भ्रष्ट सरकार द्वारा NEET जैसी उच्च स्तरीय परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक जैसे मामले को उठाकर देश के युवाओं की आवाज बुलंद कर रहे थे।

प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब केवल भ्रष्टाचार जनता पार्टी बन कर रह गई है जिसे उजागर करने वालों को या तो जेल में डाल दिया जाता है या उनके खिलाफ माहौल बना दिया जाता है। माननीय राहुल गांधी जी जनता की आवाज बनकर भाजपा के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे हैं, जिससे भारतीय जनता पार्टी तिलमिला गई है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि देश में अराजकता फैलाने वाले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और संरक्षण देने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग करते हैं ताकि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहे।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, राजेंद्र सिंह यादव, रघुराज शर्मा, एडवोकेट विवेक बाजपेई, मुकेश अग्रवाल, शंभू सेन, नीता अग्रवाल, सीडी लिटोरिया, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, देशराज रिछारिया, अशोक कंसोरिया, अनिल रिछारिया, अमीरचंद आर्य, सरला भदोरिया, इदरीस खान, अफजाल हुसैन, पंकज मिश्रा, प्रोफेसर इकबाल खान, राजकुमार फौजी, प्रकाश कुशवाहा, मनीष दुबे, संतोष कुशवाहा मुखिया, हरिओम श्रीवास, प्रदीप गुर्जर, प्रमोद राय, सईदा बेगम, शाहरुख खान, वैभव बट्टा, कालका प्रधान, शैलेंद्र कुमार शीलू, जगदीश प्रसाद सुरेंद्र यादव, अमित करोसिया, लोकेंद्र सिंह यादव, प्रीतम सिंह, छोटे राजा कमरुद्दीन, रामजी सिंह, आर. एम. सिंह, आशिया सिद्दीकी, शमीमा बेगम, चंद्रप्रकाश चौरसिया, अश्विनी पस्तोर, अभिषेक, धर्मेंद्र यादव, चौधरी अनस, अरविंद यादव, निलेश सोनी आदि उपस्थित रहे ।