• Tue. Mar 17th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*मुखबिर की निशानदेही पर दो वांछित अभियुक्तों को ककरवई पुलिस ने किया गिरफ्तार!!रिपोर्ट,कृष्ण कुमार*

By

Aug 3, 2022

*मुखबिर की निशानदेही पर दो वांछित अभियुक्तों को ककरवई पुलिस ने किया गिरफ्तार!!रिपोर्ट,कृष्ण कुमार*

झांसी।। तहसील गरौठा क्षेत्रांतर्गत थाना ककरवई पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा दिशा निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के चलते आज बुधबार को सुबह 9:30 बजे ककरवई तिराहे गरौठा से पिछले कई दिनों से बांछित चल रहे अभियुक्त बृजेंद्र सिंह पुत्र रामबरन सिंह निवासी घटियारी थाना ककरवई एवं दीनदयाल पुत्र गोपाल शर्मा निवासी राजेंद्र नगर गरौठा को मुखबिर द्वारा दी गई सटीक सूचना के आधार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध ककरवई थाने में अपराध संख्या 47/2022 धारा 420, 467, 468, 471 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत है। मामला पंजीकृत होने के बाद से ही उपरोक्त दोनों आरोपियों की पुलिस को तलाश थी। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को अग्रिम बिधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में सव इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह, सिपाही यशपाल सिंह, रविकांत, आर्यन यादव, अनुपम शुक्ला शामिल रहे।

Jhansidarshan.in