*छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती समारोह 26 को अभिलाषा पैलेस में-मानवेन्द्र पटेल*
कोंच:- कुर्मी पटेल समाज व बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति के सह संयोजकत्व में छत्रपति शाहू जी महाराज का जयंती समारोह आगामी 26 जून 2022 रविवार को सुबह 10 बजे से पड़री स्थित अभिलाषा पैलेस में संपन्न होगा। कार्यक्रम संयोजक/ अध्यक्ष सर्वोदय इंटर कॉलेज मानवेंद्र निरंजन सदूपुरा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि समारोह में समाज से जुड़े जनप्रतिनिधियों, मेधावी प्रतिभाओं व युवा दंपत्तियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही नवीन कार्यकारिणी को शपथ भी दिलाई जाएगी। उन्होंने अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का सभी से आह्वान किया है।
रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी