*सामाजिक संस्था इप्टा ने किया महिला महिला प्रधानों का सम्मान, राखी भी बंधवाई*
कोंच में गहोई भवन में सामाजिक संस्था इप्टा द्वारा रक्षावन्धन पर्व पर क्षेत्र की महिला प्रधान व महिला क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान किया गया। वहीं इप्टा के संरक्षक ने महिला प्रधानों से अपनी कलाई पर राखी बंधवाई और जीवन भर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। आयोजित कार्यक्रम महिला प्रधानों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य वक्ता पालिकाध्यक्षा डॉ. सरिता वर्मा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए इप्टा संरक्षक अनिल वैद बधाई के पात्र है, इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए। इस दौरान यहां मौजूद महिला प्रधान व क्षेत्र की महिलाओं व बच्चियों ने इप्टा संरक्षक अनिल वैद व इप्टा रामगकर्मियों व गणमान्य लोगों को राखी बांधी। रक्षाबंधन पर इप्टा इकाई कोंच के तत्वाधान में गहोई भवन में ‘रक्षाबंधन एवं नारी शक्ति सम्मान’ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी विचारक अधिवक्ता सरनाम सिंह यादव ने की। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रधान सींगपुरा आमोद उदैनिया और बिशिष्ट अतिथि प्रधान संगठन ब्लॉक कोंच के अध्यक्ष प्रधान सामी आनंद पचौरी रहे। मुख्य वक्ता पालिकाध्यक्षा डॉ. सरिता वर्मा रहीं। कार्यक्रम में खासतौर पर महिला जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। आयोजित कार्यक्रम इप्टा संरक्षक अधिवक्ता अनिल वैद की इस अनूठी पहल को लेकर अतिथियों सरनाम सिंह यादव, आमोद उदैनिया, आनंद पचौरी ने खूब सराहना व प्रशंसा की व कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं की समाज में उत्कृष्ट भूमिका की दिशा में प्रशंसनीय पहल है। ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढने के लिए नई ऊर्जा मिलेगी। कार्यक्रम में महिला प्रधानों का सम्मान करते हुए अनिल वैद ने कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने के पीछे उनकी मंशा बिल्कुल साफ है कि पुरुष वर्ग महिलाओं को आगे लाएं व उन्हें उनके अधिकारों से वंचित न किया जाए, उनका हर जगह सम्मान किया जाए। इस मौके पर प्रधान पचीपुरी अवधेश पटेल, रवींद्रकुमार चदुर्रा, रामबिहारी, तैयवा, तस्लीमा, तान्या, ट्विंकल राठौर, राजेश राठौर, योगेंद्र कुशवाहा, विशाल, कैफ मंसूरी, आदर्श, राज, हनी अग्रवाल, दानिश, पीयूष, अमन, यूसुफ, समर्थ, दिग्विजय सिंह, कुसुमा, जमन्ती देवी, सीमा, कुसुमलता, धर्मेंद्र कुमार, आस्था वाजपेयी, कोमल, प्रिंसी, आदि उपस्थित रहे।