*-पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि*
*रिपोर्ट, कृष्ण कुमार* _______ टहरौली ( झांसी ) पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश के तमाम पदों पर आसीन हिंदूवादी नेताओं ने कस्बा टहरौली में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके निधन पर आयोजित शोक सभा में गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही विद्वानों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला वहीं बार संघ अध्यक्ष शिवमोहन नाथ खरे ने कहा कि बाबूजी का जीवन उनकी यश गाथा से भरा पड़ा है। उन्होंने सच को कहने में कभी गुरेज नहीं किया वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश परिहार ने कहा कि राम मंदिर की आधार शिला बनाने में कल्याण सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनके त्याग को भुलाया नहीं जा सकता जो मुख्यमंत्री स्तर का पद सिद्धान्तों के लिये ठुकरा देते हैं। इस मौके पर शिवनारायण राजपूत,अमित जैन प्रधान टहरौली,पंचम सिंह पटेल, शिवमोहन नाथ खरे, दिनेश परिहार,रविन्द्र सोनी, आशीष उपाध्याय, हरीश सोनी,वेद प्रकाश चतुर्वेदी, रविन्द्र दीक्षित,राधे लाल राजपूत, विरसिंह राजपूत रौरा, हुकुम सिंह राजपूत, अंशुल पांडे, गौरव नामदेव, सौरभ नामदेव आदि उपस्थित रहे।