• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*तालिबानी दुनिया की सबसे जालिम और खूंखार लोग हैं:- कल्बे जवाद*

*तालिबानी दुनिया की सबसे जालिम और खूंखार लोग हैं:- कल्बे जवाद*

 

तालिबानी विश्व के सबसे खूंखार और जालिम लोग है, यह बेगुनाहों को मारने में लगे हुए हैं, इनका इंसानियत धर्म से कोई लेना देना नहीं है और लोगों का बेरहम तरीके से कत्ल कर रहे हैं। यह बात शिया धर्मगुरु कल्बे जवाद ने जालौन के उरई में पत्रकारों से बात करते हुए कही।
वह उरई में मुहर्रम में मजलिस करने के लिए आये हुए थे। मजलिस करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 1400 साल पहले हुसैन ने दुनिया के सबसे जालिम लोगों के खिलाफ कर्बला के मैदान में युद्ध किया था, उन्होंने इंसानियत के लिए यह युद्ध किया था, जिसमें इमाम हुसैन ने शहादत पाई थी, साथी उन्होंने अपने पूरे परिवार को इंसानियत के लिए युद्ध में आगे किया था, लेकिन आज तालिबानी विश्व में सबसे खूंखार और इंसानियत के दुश्मन बने हुए हैं। वह बेगुनाहों को मार रहे हैं, साथ ही वह विश्व के प्रत्येक व्यक्ति और दुनिया के लिए खतरनाक है। उनके अंदर इंसानियत नाम की कोई चीज नहीं है, उन्हें इंसानियत से कोई लेना देना नहीं है। वहीं उन्होंने कहा कि अन्य धर्म के लोगों पर मुस्लिम समाज के लोग आरोप लगाते हैं, अन्य धर्म के लोग उनकी जमात के लिए दुश्मन है, जबकि असली दुश्मन मुसलमान ही मुस्लिम समाज का सबसे बड़ा दुश्मन है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में वहां की आवाम के साथ जो तालिबानियों द्वारा किया जा रहा है, वह पूरा विश्व देख रहा है कि किस तरीके से यह खूंखार और जालिम बने हुए हैं।

रविकांत द्विवेदी,जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in