• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*लायन्स क्लब्स इण्टरनेशनल डिस्ट्रिक 321बी2 का अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न*

*लायन्स क्लब्स इण्टरनेशनल डिस्ट्रिक 321बी2 का अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न*

झांसी। लायन्स क्लब्स इण्टरनेशनल डिस्ट्रिक 321बी2 का 2 दिवसीय अधिष्ठापन समारोह डिस्ट्रिक गवर्नर लायन राजीव बब्बर की अध्यक्षता, पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष लायन नरेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय निदेशक लायन जे पी सिंह के विशिष्ठ आतिथ्य मे होटल लैमन ट्री मे आयोजित किया गया। लायन नरेश अग्रवाल, लायन जे पी सिंह, लायन राजीव बब्बर, लायन जे एस चौहान एवं अन्य मण्डलो से पधारे डिस्ट्रिक गवर्नर्स – देहली- आर के शाह, अशोक शर्मा, दिनेश दीपक जोशी, आगरा- जे एस चौहान, श्याम बिहारी, पठानकोट- जे एस सेठी, अम्बाला- रमन गुप्ता एवं पूर्व मण्डलाध्यक्ष आदि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। ध्वज वन्दना लायन चित्रा दयाल, राष्ट्रगान एवं लायनवाद के नैतिक सिद्धान्त लायन मोनिका अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। अधिष्ठापन अधिकारी लायन ए पी सिंह एवं अधिष्ठापन चेयरपर्सन लायन श्रीगोपाल तुलस्यान द्वारा डिस्ट्रिक केबिनेट को अधिष्ठापित कराया गया। मंच पर ध्वज प्रस्तुतिकरण डिस्ट्रिक सेक्रेट्री लायन तरूण गांधी, ट्रेजरार लायन अनिल अरोरा पीआरओ लायन अब्दुल खालिद आदि द्वारा किया गया। तृतीय अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष का परिचय लायन विक्रम कॊठारी द्वारा, एवं मुख्य वक्ता अन्तर्राष्ट्रीय निदेशक लायन लायन जे एस चौहान द्वारा आनलाइन समारोह को संम्बोधित किया गया।
समारोह में डॉ नरेश सिंह सेंगर, प्रधानाचार्य मेडीकल कालेज, डॉ सुधीर कुलश्रेष्ठ उप मुख्य चिकित्साधिकारी, सुश्री श्रुति दुबे, मूर्तीकार- जगदीश लाल, लालाराम प्रजापति, एवं नरेन्द्र यादव कॊ प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
पूर्व मण्डलाध्यक्ष गण द्वारा शुभकामना सन्देश प्रस्तुत किया गया।
समारोह के प्रथम दिवस पर झांकियों के प्रस्तुतिकरण करने वाले लायन्स‌ क्लब्स मे झांसी मेन, झांसी ग्राण्ड, झांसी विकास, झांसी वीरांगना, झांसी मांगलिक, कानपुर गैंजेज के पदाधिकारियो कॊ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समारोह मे मुख्य रूप से पीडीजी नवीन गुप्ता, प्रदीप अरोरा, वीरेश्वर शुक्ला, श्रीगोपाल तुलस्यान, उपासना बब्बर, कविता गुप्ता, मिनी अरोरा, तरुण गांधी, अनिल अरोरा, अब्दुल खालिद, आनन्द कुमार सक्सेना, जे के प्रेमानी, अमित तिवारी, रविकांत गुप्ता, विनोद पहलजानी, प्रीती नेवालकर, एच पी वर्मा, लक्ष्मी त्रिपाठी, केदार साम्वेदी, विजय तिवारी, अवधेश कंचन, प्रदीप श्रीवास्तव, अजय डंग, प्रदीप आनन्द, जितेन्द्र सेठ, वसुधा प्रेमानी, राकेश गुप्ता, मुक्ता अरोरा, विनय अग्रवाल, नेहा झा, मोना कोहली, पूनम मेहता डे, रामहित सिंह, हरगोविन्द सेठी, रेणुका श्रीवास्तव, प्रखर प्रेमानी, आदि उपस्थित रहे।
लायन राजीव बब्बर तरूण गांधी एवं अनिल अरोरा द्वारा विशिष्ठ लायन सदस्यो, एम जे एफ, एल सी आई एफ एवं दानदाताओं कॊ सम्मानित किया गया। एमसीसी लायन रमन गुप्ता, डॉ क्षितिज शर्मा द्वारा समारोह कॊ सम्बोधित किया। लायन डी पी सिंह द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया। मास्टर आफ सैरेमनी लायन सोनल राठौर एवं लायन चित्रा दयाल द्वारा संचालन किया गया।
रिपोर्ट- अनिल वर्मा, झांसी

Jhansidarshan.in