महामारी पर काबू करने के लिए सांसद ने किया सघन दौरा
झाँसी l नगर में शासकीय स्वास्थ्य प्रयासों की समीक्षा करने, प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण करने तथा उन प्रयासों को बल देने के उद्देश्य से सांसद झाँसी-ललितपुर अनुराग शर्मा ने आज तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया l
सब से पहले सांसद ने एकीकृत कोविड कमांड सेंटर झाँसी का निरीक्षण किया तथा शासन की कार्यप्रणाली को समझा तथा उसमें सुधार हेतु अपने सुझाव दिएl इसके बाद सांसद ने नगर निगम स्थित करोना कण्ट्रोल सेंटर जाकर वहां की व्यवस्थाओं को देखाl नगर निगम के बाद अनुराग शर्मा टीबी अस्पताल तथा सीएमओ कार्यालय भी गए तथा वहां चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, स्वच्छ कर्मियों आदि से भेंट कर उनका मनोबल बढायाl
इस चारों स्थानों का निरीक्षण कर सांसद ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि प्रशासन की व्यवस्थाएं दिन प्रति दिन बेहतर हो रही हैं तथा शीघ्र ही जो भी चुनौतियाँ शेष हैं उन पर भी काबू पा लिया जायेगाl उन्होंने प्रशासनिक अमले, पुलिस कर्मियों, चिकित्सा कर्मियों, स्वच्छ कर्मियों तथा पैरा मेडिकल स्टाफ की तारीफ करते हुए कहा कि इन फ्रंट लाइन वॉरिअर्स के कारण ही हम पहले चरण के संक्रमण पर काबू पाने में सफल हुए थे तथा सभी के आपसे सहयोग और समन्वय से इस दौर को भी काबू कर लेंगेl
इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी झाँसी, आन्द्रा वामसी, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय तथा सांसद प्रतिनिधि अतुल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे
l