*कस्बा गरौठा की तहसील में तहसीलदार द्वारा नहीं किया जा रहा है कोविड-19 के नियमों का पालन*
*रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*
गरौठा झांसी।। आज दिनांक 28/04/2021 को बार संघ कार्यालय गरौठा में बार संघ अध्यक्ष रामप्रकाश राजपूत की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई। जिसमें विचार विमर्श करते हुए कहा गया संपूर्ण विश्व आज भी कोविड-19 महामारी से जूझ रहा है तहसीलदार राकेश कुमार खुलेआम केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का उल्लंघ कर रहे हैं। तहसीलदार गरौठा के न्यायालय में कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है अधिवक्ताओं के कहने पर तहसीलदार द्वारा अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया जा रहा है वहीं तहसीलदार राकेश कुमार द्वारा कहा गया है कि मैं न्यायालय में मुकदमों की बराबर सुनवाई करूंगा मेरे लिए कोई ऐसा आदेश नहीं है यदि कोविड-19 से कोई मरता है तो मुझे इससे कोई मतलब नहीं है बार संघ अध्यक्ष सहित तमाम अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के अभद्रता पूर्ण रवैये की घोर निंदा करते हुए कहा कि तहसील में 2 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं जिसमें एक महिला एवं एक पुरुष है। जिससे समस्त अधिवक्ताओं में भय का माहौल बना हुआ है तहसीलदार द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार की घोर निंदा करते हुए समस्त अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय के कार्यों का बहिष्कार किया। और कहा कि जब तक तहसीलदार गरौठा राकेश कुमार कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करेंगे तब तक समस्त अधिवक्ता न्यायालय के समस्त कार्यों का बहिष्कार करेंगे। तहसील के समस्त अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर शासन से कार्यवाही किए जाने की मांग की है। इस मौके पर बार संघ अध्यक्ष रामप्रकाश राजपूत एडवोकेट, रामसेवक पाठक, अयूब सिद्धकी, अवधेश प्रताप सिंह परिहार, बहोरन सिंह, डीके जैन, राजेंद्र कुमार सोनी, अश्वनी नामदेव, आनंद प्रकाश यादव, रामकुमार प्रजापति, किशन सोनी सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।