*पत्नी से तंग आकर पति ने लगाई फांसी सुसाइड नोट में पत्नी को ठहराया जिम्मेदार*
रिपोर्ट ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार
गरौठा झांसी।। कस्बा के मुहल्ला पटेल नगर निवासी किशोरी लाल रैकवार (ड्राईवर) उम्र लगभग 65 वर्ष ने आज दिनांक 27/04/2021 को सुबह लगभग 11:00 बजे अपने घर की छत में लगे कुंदे में रस्सी डालकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के परिजनों में उसके तीन पुत्र एवं एक पुत्री है जिनमें से एक पुत्र जो सबसे बड़ा है कई वर्षों से लापता है दूसरा पुत्र कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मारकुआं में रहता है एवं तीसरा पुत्र बाहर रहता है। घटना के समय घर में मृतक एवं उसकी पत्नी ही मौजूद थे। वहीं मृतक किशोरीलाल द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में लिखा गया है कि वह अपनी पत्नी से काफी परेशान था किसी न किसी बात को लेकर आए दिन पत्नी से झगड़ा होता रहता था जिससे तंग आकर मृतक किशोरी लाल रैकवार (ड्राईवर) ने पत्नी से तंग आकर आत्महत्या कर ली है घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी। जानकारी मिलते ही एसआई रामेंद्र सिंह एसआई सोनपाल सिंह सिपाही राजीव सिंह घटनास्थल पर जा पहुंचे पुलिस द्वारा फांसी लगाई जाने की घटना को लेकर मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले लिया गया है तथा पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेजने की तैयारी की जा रही है खबर लिखे जाने तक।