*कस्बा वासी बूंद बूंद पानी को परेशान कर्मचारी कर रहे हैं मनमानी स्थानीय प्रशासन मौन*
रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार
गरौठा झांसी।। गरौठा कस्बा में इन दिनों पानी की भारी किल्लत दो-दो बूंद के लिए घंटों टैंकर के इंतजार में बैठे छोटे-छोटे बच्चे कि कब पानी का टैंकर आए और हम पीने के लिए पानी भर लें लेकिन कुछ लोग पानी के टैंकरों में ही सिस्टम बनाए हुए हैं। सरकार का पानी सरकार को ही बेच रहे पानी से जूझते कस्बा वासियों के लिए आवंटित की गई धनराशि ही गायब हो गई। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुहुल्ला रामनगर में सरकारी कर्मचारियों द्वारा पानी का टैंकर एक ही व्यक्ति को पर्शनल दिया जा रहा है। आखिर कब तक करते रहेंगे नेता और कर्मचारी अपनी मनमानी कब जागेगा इन लोगों का जमीर लोग पानी के लिए तरस रहे हैं और उन्हें पानी का पैसा खाने की पड़ी हुई है। शासन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को इस मामले पर अतिशीघ्र कार्यवाही करनी चाहिए पानी की मारामारी मची हुई है जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो कोई भी बड़ी घटना घटित हो सकती है।