*चित्रा चौराहे पर स्थित ओवर ब्रिज के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद उसकी लाश घंटों लावारिस पड़ी रही रिपोर्ट:- प्रदीप*
लॉकडाउन के चलते आवागमन कम होने के कारण किसी का भी ध्यान लाश की ओर नहीं गया। कई घंटों तक ओवर ब्रिज के नीचे पड़ा व्यक्ति जब नहीं उठा तो कुछ लोगों ने मौके पर जाकर उसे हिलाया डुलाया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद उसे हिलाने डुलाने वाले लोग भी वहां से चले गए। संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस व्यक्ति की मौत कल रात हो गई। उसकी मौत की वजह क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सोशल मीडिया पर इस व्यक्ति की लाश के पड़ी होने की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक देखने में भिखारी किस्म का लग रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।