• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज*

*घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज*

*रिपोर्ट, ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार*

गरौठा झांसी।। कोतवाली गरौठा क्षेत्रांतर्गत नजदीकी ग्राम सिमरधा की रहने वाली एक विवाहिता महिला ने गरौठा कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि कल बीती रात लगभग 9:00 बजे जब वह घर में अकेली थी तभी ग्राम का ही निवासी युवक हरपाल पुत्र देवीदयाल मेरे घर के अंदर घुस आया।
घर के अंदर आने पर वह मेरे साथ अभद्रता एवं अश्लील हरकतें करने लगा मेरे द्वारा विरोध करने पर उसने मेरे साथ मारपीट की एवं गाली गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों में से मुझे अपमानित किया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक हरप्रसाद के विरुद्ध आईपीसी की धारा 452, 354, 323, 504, 506 एवं 3(2)क एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है वहीं पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

Jhansidarshan.in