• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*वरिष्ठ पत्रकार पूर्णतः स्वस्थ्य हैं और जल्दी स्वस्थ्य होकर वापिस आएंगे,*

*वरिष्ठ पत्रकार पूर्णतः स्वस्थ्य हैं और जल्दी स्वस्थ्य होकर वापिस आएंगे,*

*कम से कम गलत अफवाह मत फैलाओ, अगर किसी का भला नहीं कर सकते तो बुरा भी मत करो*👏
——————-
कोंच नगर के एक जाने माने वरिष्ठ पत्रकार/लोकतंत्र रक्षक सेनानी चो.बृजेन्द्र मयंक जी इस समय कोविड से संक्रमित है और वह उरई मेडिकल कॉलेज में है। उनका स्वास्थ्य भी बिल्कुल ठीक है और वह अपने मिलने वालों से प्रतिदिन बात भी कर रहे हैं। सुबह कुछ समय के लिए उनका मोबाइल बन्द हो गया था। जिसको लेकर छोटी सोच के व्यक्तियों ने बहुत ही गलत और दुःखद संदेश लोगों को प्रेषित कर दिया संदेश तो इतना गलत था कि हम लोग उसे लिखना भी उचित नहीं समझते है। जब हमारी स्वयं उनसे मोबाइल से बात हुई अब हम लोग काफी प्रसन्न है लेकिन बिडम्बना भरी बात तो यह है कि कम से कम लोग ऐसे समय में भी अपनी टीस निकालने में पीछे नहीं रह रहे, अब ऐसे लोगों के लिए तो शब्द ही नहीं है हम दोनों के पास, बस हम तो ऐसे लोग जो इस तरह की गलत अफवाह, गलत संदेश फैलाने का काम किया भगवान उनका भला करें। कोरोना बीमारी कोई ऐसी बीमारी नहीं है कि कोई जबरदस्ती ले आता हो, बल्कि यह बहुत ही भयंकर वायरस है जिससे आज लाखों लोग पीड़ित है। ऐसे में कोबिड पॉजिटिव लोगों से कम से कम सहानुभूति की आशा तो रखी जा सकती है, कम से कम ईश्वर से प्रार्थना तो की जा सकती है लेकिन इस तरह की आपदा में जो लोग अवसर को तलाशने के काम कर रहे हैं, भगवान उनका भी भला करे।

अंत में बस यही कहना चाहेंगे कि कोंच नगर के वरिष्ठ पत्रकार/लोकतंत्र रक्षक सेनानी/समाजसेवी पूरी तरह से स्वस्थ्य है, आप लोग भी ईश्वर से उनके जल्द से जल्द पूर्णतया स्वस्थ होकर घर वापिस आने की प्रार्थना करें। *”आज”* हम सबको आपकी बहुत ही आवश्यकता है, आपके ही पदचिन्हों पर तो चलकर हम लोग धीरे धीरे आगे बढ़ रहे है। ईश्वर से यही प्रार्थना कि पहले संसार का भला उसके बाद में हम लोगों का भला….

*………आपदा में अवसर न तलाशो कोई, भगवान की निगाह अगर तिरछी हो गई तो बचाने वाला कोई नहीं दिखेगा………..*

—————–
*. रविकान्त द्विवेदी*
*. शैलेन्द्र पटैरिया*

Jhansidarshan.in