• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*माँ सिद्धिदात्री अपने भक्तों को हर प्रकार की सिद्धिया प्रदान करती हैं-पं.विष्णुकान्त मिश्रा*

*माँ सिद्धिदात्री अपने भक्तों को हर प्रकार की सिद्धिया प्रदान करती हैं-पं.विष्णुकान्त मिश्रा*

चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। माँ सिद्धिदात्री भक्तों को हर प्रकार की सिद्धि प्रदान करती हैं इसलिये सुख-समृद्धि के लिए आज के दिन माँ के भक्त सिद्धिदात्री मैया की पूजा अर्चना करें। यह बात नगर के प्रकाण्ड विद्वान/भागवताचार्य पण्डित विष्णुकान्त शास्त्री ने कही।
कोंच में आपने आवास पर पण्डित विष्णुकान्त शास्त्री ने देवी माता सिद्धिदात्री की महिमा के बारे में बताते हुए कहा कि सिद्धिदात्री मैया की महिमा अपरम्पार है। मैया की पूजा विधि विधान के साथ करने से माँ सिद्धिदात्री भक्तों को हर प्रकार की सिद्धि प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के अंतिम दिन भक्तों को पूजा के समय अपना सारा ध्यान निर्वाण चक्र, जो कि हमारे कपाल के मध्य स्थित होता है, वहां लगाना चाहिए। ऐसा करने पर देवी की कृपा से इस चक्र से संबंधित शक्तियां स्वत: ही भक्त को प्राप्त हो जाती हैं। सिद्धिदात्री के आशीर्वाद के बाद श्रद्धालु के लिए कोई कार्य असंभव नहीं रह जाता और उसे सभी सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

Jhansidarshan.in