• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*दूर दराज रहने वाले यजमानों के लिए सफल रहा ऑनलाइन नवरात्रि पाठ- ज्योतिर्विद पं. संजय रावत*

*दूर दराज रहने वाले यजमानों के लिए सफल रहा ऑनलाइन नवरात्रि पाठ- ज्योतिर्विद पं. संजय रावत*

दूर दराज रहने वालों यजमानों के लिए ऑनलाइन पूजन एवं दुर्गा सप्तशती पाठ श्रीसीतानाथ जी मन्दिर में विधि विधान के साथ सम्पन्न किया गया। यह जानकारी पण्डित संजय रावत शास्त्री ने दी। उन्होंने बताया कि इन समय कोरोना वायरस से पूरा देश परेशान है। ऐसे में नवरात्रि के दिनों में दूर दराज रहने वाले यजमानों को देवी माता का पूजन व पाठ कार्यक्रम करवाना था। जिस पर उनके द्वारा यजमानों को समझाया गया कि इस समय कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है इसलिये आप लोग दुर्गा सप्तशती पाठ एवं पूजन कार्यक्रम ऑनलाइन करा लें, में कोंच में ही रहकर अपनी देखरेख में विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा सीतानाथ मन्दिर से करा दूंगा। जिससे आपकी पूजा भी विधि विधान से सम्पन्न हो जाएगी और आप भी सुरक्षित रहेंगे और हम भी। संजय रावत ने बताया कि मेरे यजमानों ने मेरी सलाह मानी और ऑनलाइन पाठ को विधि विधान से प्रारम्भ होकर इसका समापन भी हुआ। संजय रावत ने बताया कि आज के समय में पूजा भी जरूरी है और घर से कम से कम निकलना भी जरूरी है इसलिए उनके द्वारा यह विकल्प खोजा गया जो सफल हुआ।

Jhansidarshan.in