*राम बाबू चिरगईयाँ को मिली बड़ी जिम्मेदारी रिपोर्ट :- प्रदीप*
झांसी। बसपा की प्रमुख मायावती ने झांसी जनपद के बसपा के कर्मट्ठ नेता रामबाबू चिरगईयाँ को मुख्य सेक्टर प्रभारी झांसी मण्डल बनाया। इसके पूर्व रामबाबू चिरगईयाँ जिला ललितपुर का कार्य देख रहे थे। बसपा प्रमुख मायावती ने रामबाबू चिरगईयाँ को पार्टी के प्रति समर्थित रहने और कर्तव्य निष्ठा से कार्य करने पर उन्हें झांसी मंडल कि जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें झांसी मंडल का मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। रामबाबू चिरगईयाँ अब जिला झांसी, ललितपुर, जालौन का कार्य देखेंगे। इस दौरान राम बाबू चिरगईयाँ ने बताया कि बहन मायावती जी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। वह इस जिम्मेदारी को पूरे कर्तव्य के साथ निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने का कार्य लगातार करेंगे। राम बाबू चिरगईयाँ को यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर बसपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई।