• Thu. Feb 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*तीन भैस चोरी कर ले जा रहे दो चोरो को पिकअप सहित पुलिस ने दबोचा रिपोर्ट दयाशंकर साहू नरेन्द्र सविता*

*तीन भैस चोरी कर ले जा रहे दो चोरो को पिकअप सहित पुलिस ने दबोचा रिपोर्ट दयाशंकर साहू नरेन्द्र सविता*

 

ग्रामीण एडिटर कृष्ण कुमार

झांसी के थाना शाहजहापुर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम काणोर ग्राम से चोरो द्वारा तीन भैसों समेत एक पड़िया को चोरी कर पिकअप लोडर में लोड कर के ले जा रहे थे तभी ग्रामीणों को भनक लगी तो ग्रामीणों के पीछा करने पर चोर एक मोटरसाइकिल क्रमांक UP 93 BA 7398 बजीता थाना शाहजहापुर के जंगल मे छोड़कर भाग गए जबकि ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक मुजम्मिल हुसैन एवं कांस्टेवल अखलेश पटेल, मुकेश कुमार सहित प्रभारी निरीक्षक द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचे जहां से बजीता ग्राम के जंगल के समीप रोड से एक पिकअप लोडर क्रमांक UP 93 BT 5604 जिसे चोरी में प्रयुक्त किया तीन भैसों एवं एक पड़िया सहित पकड़ लिया लोडर वाहन का एक्सल खराब होने के कारण तथा ग्रामीणों व पुलिस की सतर्कता के चलते चोर भागने में असफल रहे पकड़े गए दौनो यूबको ने अपने नाम 1,अनिरुद्ध पुत्र बलबीर निवासी ग्राम अरौली थाना मोंठ, 2, मौसम पुत्र शशिकांत निवासी ग्राम बड़ा बेलमा थाना समथर बताये वही चोरी कर ले जाई जा रही भैसो को उनके स्वामी बाबू पुत्र उमराव को एक भैस, भूदल पुत्र अल्लादीन को एक भैस, शाहिद पुत्र बाबू खा को एक भैस व पड़िया सुपुर्दगी में दी गई जबकि चोरी में प्रयुक्त किये गए वाहन मोटर साइकिल एवम पिकअप सहित आरोपियों पर कार्यवाही करते हुए दौनो आरोपियों को न्यायलय लाया गया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Jhansidarshan.in