• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*लॉकडाउन की खबर से व्यापारियों ने बढ़ाए खाद्य सामग्रियों के दाम आम जनता मंहगाई से परेशान*

*लॉकडाउन की खबर से व्यापारियों ने बढ़ाए खाद्य सामग्रियों के दाम आम जनता मंहगाई से परेशान*

रिपोर्ट, कृष्ण कुमार

गरौठा झांसी।। सम्पूर्ण देश इस समय कोरोना संक्रमण महामारी से जूझ रहा है आम जनता कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों से परेशान है। लॉकडाउन की खबर सुनते ही व्यापारियों ने सरसों तेल, दाल, आटा,घी आदि सभी खाद्य सामग्री के दाम बढ़ा दिए हैं वहीं गुटखा एवं तंबाकू की कालाबाजारी किए जाने के उद्देश्य से गुटखा तंबाकू का स्टॉक करना शुरू कर दिया है जो मुनाफाखोरे के लिए एक कमाई का जरिया बना हुआ है। इसके पहले पिछले वर्ष कोरोना महामारी में लगे लॉकडाउन में गुटखा तंबाकू के व्यापारियों ने ऊंचे दामों में बेचकर लाखों रुपए मुनाफा के रूप में कमाए थे। व्यापारियों ने अभी से कमर कसते हुए खाद्य सामग्री को ऊंचे दामों में बेचना शुरू कर दिया है। जिन्हें शासन प्रशासन तक का भय नहीं है अगर समय रहते प्रशासन द्वारा इन पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी तो वह दिन दूर नहीं जब लोग सड़कों पर भीख मांगते नजर आएंगे कालाबाजारी करके मोटा मुनाफा कमाने वाले आम जनता को लूटकर अपने मकसद में सफल हो रहे हैं। शासन प्रशासन द्वारा ऐसे मुनाफा खोर दुकानदारों पर लगाम लगाना अतिआवश्यक हो गया है नहीं तो कोरोना संक्रमण से पहले आम जनता मंहगाई एवं भूख से मर जाएगी।

Jhansidarshan.in