• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*पहाड़गाँव से भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पूनम लालजी निरंजन को मिला पुनः कुल्हाड़ी चुनाव निशान,समर्थकों में खुशी*

*पहाड़गाँव से भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पूनम लालजी निरंजन को मिला पुनः कुल्हाड़ी चुनाव निशान,समर्थकों में खुशी*

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए दुबारा फिर से किस्मत आजमा रहीं पूनम लालजी निरंजन एट को एक बार फिर से चुनाव चिन्ह कुल्हाड़ी प्राप्त हुआ है। कुल्हाड़ी चुनाव चिन्ह पाकर श्रीमती पूनम व उनके पति पूर्व प्रधान एट लालजी निरंजन फूले नहीं समा रहे है। उनका कहना है कि वह इन चुनाव चिन्ह को कैसे भूल सकते है जिसने उन्हें दिरावटी जिला पंचायत से सदस्य पद पर वर्ष 2015 में जीत दिलवाई थी। पूनम लालजी निरंजन ने बताया कि हालांकि अब उनका क्षेत्र पहाड़गांव है और वह भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही है। उंन्होने कहा कि उन्हें बहुत ही प्रसन्नता जब हुई जब उन्हें कुल्हाड़ी चुनाव निशान मिला। उंन्होने कहा कि क्षेत्र में विकास कराया है और आगे भी विकास कार्य को मेरे द्वारा गति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कल से उनका चुनाव प्रचार और तेजी पकड़ेगा और क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद उन्हें विजयी प्रदान करेगा।

*रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी(R. K)रिपोर्टर जालौन*…….🖊️📹

Jhansidarshan.in