*सलैया खुर्द (नदीगांव) से निर्विरोध बनेगीं क्षेत्र पंचायत सदस्य रागिनी अभिमन्यु सिंह डिम्पल*
नदीगांव क्षेत्र की प्रमुख समाजसेवी रागिनी अभिमन्यु सिंह डिम्पल सलैया खुर्द से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य बनेगीं। उनके निर्विरोध बनने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है। दरसल किसी ने भी रागिनी अभिमन्यु सिंह डिम्पल के आगे अपनी दावेदारी पेश नहीं की क्योंकि यहां के लोग विकास चाहते थे और नदीगांव क्षेत्र में अभिमन्यु सिंह डिम्पल दद्दा द्वारा विकास कार्यों के लिए जो प्रयास किये गए व जो गति दी गई उसको देखते हुए श्रीमती रागिनी देवी अभिमन्यु सिंह डिम्पल को सलैया खुर्द की जनता ने प्राथमिकता देते हुए उन पर विश्वास जताया है। यहां की क्षेत्रीय जनता ने बताया कि अभिमन्यु सिंह ने पिछले वर्ष कोरोना काल में काफी लोगों की मदद की थी व स्वयं अपने पैसों से नदीगांव को सेनेटाइज करने का काम भी कराया था। इसके अलावा उनके अथक प्रयासों के चलते यहां पर जनप्रतिनिधियों ने भी जमकर विकास कार्य कराए। जिसके फलस्वरूप आज क्षेत्रीय जनता ने श्रीमती रागिनी देवी अभिमन्यु सिंह डिम्पल दद्दा को निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ कर दिया। इस मौके पर अभिमन्यु सिंह डिम्पल दद्दा ने कहा उनका हमेशा यही प्रयास रहा कि किस तरह से नदीगांव क्षेत्र का विकास हो, इसी में लगा रहता हूं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए क्षेत्र की जनता ने ही कहा था और क्षेत्र की जनता को मुझ पर इतना विश्वास था कि कोई भी खिलाफ में चुनाव तक नहीं लड़ा और मेरे ऊपर विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा श्रीमती रागिनी देवी को जो निर्विरोध चुनने का फैसला लिया गया है इस पर में जनता की आशा व उनकी कसौटी पर पूर्णतः खरा उतरूंगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए उनके दरबाजे हमेशा 24 घण्टे खुले है। क्षेत्र की जनता की हर समस्या को हल कराने व विकास कार्य कराने को मैं कटिबद्ध हूं। इस दौरान उनके साथ परमाल सिंह परिहार भी मौजूद रहे।