
आज दिनांक 01 अप्रैल 2021 को मंडल रेल चिकित्सालय झांसी में 45 वर्ष से ऊपर के रेल कर्मचारी और अधिकारी के कोविड-19 टीकाकरण हेतु, टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गयी I सभी संषाओं को नष्ट करने मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर द्वारा इस आयुवर्ग के टीकाकरण अभियान अभियान के अंतर्गत पहला टीका लगवाकर अन्य कर्मचारियों को संदेश दिया कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। मंडल रेल प्रबंधक के बाद अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन श्रीमती चारु माथुर, अपर मंडल रेल प्रबंधक अमित सेंगर, मुख्य कारखाना प्रबंधक एमएलआर दीपक निगम सहित कुल 102 रेल कर्मियों, निरीक्षक एवं पर्यवेक्षक द्वारा टीका लगवाया गया I
इस अवसर पर डॉ सुरेंद्र नाथ अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ महेंद्र यादव अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ उमेश चंद्र वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी, शैलेन्द्र सान्ग्या मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सहित अन्य चिकित्सा कर्मचारी उपस्थित रहे I
(2) महिलाओं को पर्सनल हाइजीन के बारे में जागरूक किया गया तथा सैनेटरी पैड वितरित किये
आज दिनांक:01.04.21 को महिला कल्याण संगठन उत्तर मध्य रेलवे द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम दस्तक के तहत एक जागरूकता कार्यकम आयोजित किया गया I कार्यक्रम के अंतर्गत रानी लक्ष्मीबाई जू0 हा0 स्कूल झाँसी में रेलवे कॉलोनी तथा स्टेशन के आस-पास रहने वाली महिलाओं को पर्सनल हाइजीन के बारे में जागरूक किया कि महिलाओं को प्रतिमाह होने वाली समस्याओं का ध्यान रखते हुए कपड़े के स्थान पर सैनेटरी पैड का प्रयोग करना चाहिए, साथ ही साथ कपडे के नुक्सान तथा सैनेटरी पैड के लाभ समझाए । इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को निशुल्क रूप से सैनेटरी पैड भी वितरित किये गये I
इस अवसर पर अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन झाँसी मंडल श्रीमति चारू माथुर, उपाध्यक्षा श्रीमति शालिनी वर्मा, श्रीमति गुंजन निगम सचिव श्रीमति विजेता श्रीवास्तव, कोषाध्यक्षा श्रीमति मीनू सिंह, सह सचिव श्रीमति मोनिका गोयल तथा स्कूल इंचार्ज श्रीमति अंजली कंचन उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमति शाशि सेन द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यालय का स्टाफ तथा अन्य महिला कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।
(3)झांसी मंडल द्वारा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित के मार्ग दर्शन में मार्च माह 2021 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है I पिछले वर्ष के मार्च माह 2020 लदान किये गए 7566 वैगनों की तुलना में इस वर्ष 12057 वैगनो में लदान करते हुए 59.36 प्रतिशत की वृद्धि, माल लदान वजन में पिछले वर्ष लदान किये गए 340586 टन माल के स्थान पर इस वर्ष 673692 टन माल लदान करते हुए 72.48 प्रतिशत की वृद्धि एवं माल भाड़े में पिछले वर्ष के 39.5 करोड़ के स्थान पर 60.7 करोड़ रेल राजस्व अर्जित कर अभूतपूर्व 53.61% की वृद्धि दर्ज की है I इस प्रकार माल लदान में झाँसी मंडल नित नए कीर्तिमान स्थापित करता चला आ रहा है I
वित्तीय वर्ष 2016-17 में अर्जित राजस्व रु. 288.6 करोड़ से प्रति वर्ष बढ़त बनाते हुए मंडल द्वारा इस वित्तीय वर्ष में रु.687 करोड़ का राजस्व अर्जित करते हुए लगभग 2.5 गुना वृद्धि दर्ज करायी है I
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि आय प्राप्ति में झांसी मंडल द्वारा वित्त वर्ष 2020-2021 में अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए संपूर्ण वित्त वर्ष में वैगनो की संख्या में 4.22% वृद्धि, माल लदान बजन में 7.01% वृद्धि एवं माल भाड़े से प्राप्त आय में 10.98% की वृद्धि दर्ज की है I
(4)
रेल प्रशासन द्वारा संशोधित समय सारणी सहित गाडी संख्या 02597/02598 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पूजा स्पेशल का संचालन किया जा रहा है I
गोरखपुर से – दिनांक 06.04.21 (प्रत्येक मंगलवार) से अग्रिम सूचना तक I
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से – दिनांक 07.04.21 (प्रत्येक बुधवार) से अग्रिम सूचना तक I
संशोधित समय व ठहराव
| 02597 (GKP-CSMT) | स्टेशन | 02598 (CSMT-GKP) | ||
| आगमन | प्रस्थान | आगमन | प्रस्थान | |
| – | 08:30 | गोरखपुर | 18:20 | – |
| 09:08 | 09:10 | खलीलाबाद | 17:25 | 17:27 |
| 09:36 | 09:39 | बस्ती | 16:50 | 16:53 |
| 11:00 | 11:05 | गोंडा | 15:30 | 15:35 |
| 13:25 | 13:35 | लखनऊ | 13:05 | 13:15 |
| 15:05 | 15:15 | कानपुर | 11:30 | 11:35 |
| 16:40 | 16:42 | उरई | 08:13 | 08:15 |
| 18:45 | 18:53 | झाँसी | 06:50 | 07:00 |
| 22:57 | 23:05 | भोपाल | 02:55 | 03:05 |
| 00:40 | 00:45 | इटारसी | 01:20 | 01:25 |
| 04:55 | 05:00 | भुसावल | 20:20 | 20:25 |
| 10:57 | 11:00 | कल्याण | 14:22 | 14:25 |
| 12:20 | – | छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस | – | 13:30 |
(5)
रेल प्रशासन द्वारा गाडी संख्या 02438/02437 निजामुद्दीन-सिकंदराबाद राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल का संचालन किया जा रहा है I
निजामुद्दीन से– दिनांक 04.04.21 (प्रत्येक रविवार) से अग्रिम सूचना तक I
सिकंदराबाद से – दिनांक 07.04.21 (प्रत्येक बुधवार) से अग्रिम सूचना तक I
| 02438
निजामुद्दीन से |
स्टेशन | 02437
सिकंदराबाद से |
||
| आगमन | प्रस्थान | आगमन | प्रस्थान | |
| — | 15:35 | निजामुद्दीन | 10:30:00 | — |
| 20:10 | 20:15 | झाँसी | 05:20 | 05:25 |
| 23:30 | 23:40 | भोपाल | 02:00 | 02:10 |
| 05:10 | 05:15 | नागपुर | 20:25 | 20:30 |
| 08:00 | 08:05 | बल्हारशाह | 17:45 | 17:50 |
| 11:03 | 11:05 | काजीपेट | 14:28 | 14:30 |
| 13:35 | — | सिकंदराबाद | — | 12:50 |